Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर...

इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/10/1200x900/Cinematic_Indian_Celebrity_1794327080354_D2yO_1794327080653_7Rzb_e1fccc05-202f-4332-9003-a92689cb0b1d_bfCf.png

आम लोगों की तरह सेलेब्रिटीज भी दिवाली के बाद तेजी से बढ़ने वाले प्रदूषण से परेशान होते हैं। लेकिन उन लोगों के लिए दिक्कत कहीं ज्यादा होती है, जो पहले ही सांस की दिक्कत से परेशान हैं।

दिवाली के बाद प्रदूषण से सिर्फ दिल्ली या मुंबई ही नहीं, कई छोटे शहर भी परेशान हैं। बड़े शहरों में गाड़ियों और फैक्ट्रियों की वजह से प्रदूषण का लेवल पहले ही काफी ज्यादा होता है, पटाखे इसे और भी भयानक स्तर तक बढ़ा देते हैं। लोगों को सांस की दिक्कत होने लगती है और इससे सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज भी परेशान होते हैं। क्योंकि शहर और हवा तो उनके लिए भी एक ही है। तो चलिए आज जानते हैं उन सेलेब्रिटीज के बारे में, जिन्हें सांस की दिक्कत है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज लंबे वक्त से प्रदूषण नहीं करने और दिवाली पर पटाखे नहीं जलाने की अपील करते रहे हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इससे अछूते नहीं हैं। उन्हें लंबे वक्त से अस्थमा की दिक्कत है और वह प्रदूषण और सांस की तकलीफ जैसे मुद्दों पर खुलकर बात कर चुके हैं। अमिताभ पूरे वक्त अपने साथ एक इनहेलर कैसी करते हैं।

काजल अग्रवाल

बॉलीवुड और साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को 5 साल की उम्र में ही ब्रोंकियल अस्थमा हो गया था। वह इस बीमारी और इनहेलर के इस्तेमाल को लेकर समाज में फैली झिझक को दूर करने के लिए जागरूकता फैलाती हैं। काजल ने कहा था- “मुझे 5 साल की उम्र में अस्थमा का पता चला था और धूल या धुएं के संपर्क में आने पर यह तुरंत बढ़ जाता है।”

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल पॉल्यूशन और पटाखों को लेकर खुलकर बोलती रही हैं। उन्हें भी सांस की दिक्कत है और PC ने अपने एक बयान में कहा था, “इस दिवाली पर पटाखों को स्किप कीजिए। दिवाली को रोशनी, लड्डुओं और प्यार का त्योहार रहने दीजिए, प्रदूषण का नहीं। पटाखों का इस्तेमाल कम करें, ताकि मेरी तरह अस्थमा के मरीज, सभी जानवर और हर कोई इस त्योहार का आनंद ले सके।”

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस और जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कम लोग जानते हैं कि वह भी अस्थमा से पीड़ित रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल और रूटीन वर्कआउट से इसे काफी कंट्रोल कर लिया है।

भारती सिंह

भारती सिंह को भी लंबे वक्त से सांस की दिक्कत है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, “अस्थमा के चलते धूल और धुएं वाली जगहों पर मेरी सांस फूलने लगती है, इसलिए मैं हमेशा अपना इनहेलर साथ रखती हूं ताकि काम और जिंदगी न रुके।” कॉमेडी क्वीन कभी बार पॉल्यूशन और इस तरह के अन्य अभियानों में हिस्सा लेती रहती हैं।

परेश रावल

परेश रावल भी अस्थमा से पीड़ित हैं। वह धूल और धुएं से बचकर और दवाओं के सहारे अपने काम को जारी रखते हैं। हालांकि परेश रावल ने कभी भी दिवाली या प्रदूषण को लेकर कभी खुलकर बयान नहीं दिए हैं। लेकिन वह भी हैं जिन्हें दिवाली के बाद बढ़ने वाला प्रदूषण बुरी तरह प्रभावित करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN