Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बायकॉट ट्रेंड से बेफिक्र प्रकाश राज, बोले- राजामौली की वाराणसी में….

बायकॉट ट्रेंड से बेफिक्र प्रकाश राज, बोले- राजामौली की वाराणसी में….

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/11/1200x900/prakash_raj_001_1794383882066_NiYD_1794383885568_ylwx_6dc3667b-dbd2-4b21-8077-15a36f3acf15_49Rm.png

एक्टर प्रकाश राज अपने राजनीतिक विचारों की वजह से अक्सर ही ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं। इस वजह से कई बार एक्स पर उनकी फिल्मों का बहिष्कार करने की मांग उठती है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया यूजर्स से मिलने वाली नफरत पर क्या बोले प्रकाश राज। 

सिंघम, वांटेड, जय भीम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर प्रकाश राज को अक्सर अपने राजनीतिक विचारों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। उनका बेबाकी से अपनी बात रखने का तरीका लोगों को पसंद नहीं आता है। इस वजह से X पर अक्सर उनकी फिल्मों का बहिष्कार करने की चर्चा भी होती है। अब प्रकाश राज ने इस बारे में बात की।

फिल्मों में प्रकाश राज की कास्टिंग पर उठते हैं सवाल

NTV से खास बातचीत में प्रकाश राज ने कहा कि वो एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी का हिस्सा हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी कास्टिंग को लेकर एसएस राजामौली पर भी सवाल उठाए।

बैन करने की मांग पर क्या बोले प्रकाश राज?

प्रकाश राज ने कहा, “जब मैं केजीएफ में कास्ट किया गया, उन लोगों को समस्या थी कि मैं इस फिल्म में एक्टिंग कर रहा हूं। उस फिल्म ने बहुत पैसे कमाए। अब आप क्या करेंगे? आपने कहा प्रकाश राज को बैन कर दो, फिर भी दृश्यम 3 ने ज्यादा कमाई की। फिल्मों को कौन रोक सकता है? ज्यादा से ज्यादा वो ये कर सकते हैं कि जो फिल्में मैं प्रोड्यूस कर रहा हूं, वो रोक दें। मैं मुख्यतौर पर एक एक्टर हूं। मैं अब वाराणसी में हूं। एक्स पर ये लोग राजामौली से मुझे कास्ट करने को लेकर सवाल कर रहे हैं। ये किसे बैन कर पाएंगे?”

ये भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ में पहले नहीं थे प्रकाश राज, जयदीप अहलावत को भी ऑफर हुआ था दूसरा रोल- कमलेश सावंत

टॉलीवुड से 8 बार बैन हो चुके हैं प्रकाश राज

इस दौरान होस्ट ने प्रकाश राज से कहा कथित तौर पर गैर-पेशेवर होने की वजह से वो टॉलीवुड इंडस्ट्री से 8 बार बैन हुए? होस्ट की बात सुनकर प्रकाश राज मुस्कुराए और कहा, “क्या ऐसी जिंदगी जीना खूबसूरत नहीं है, जहां हर किसी का एक जैसा होना जरूरी नहीं है? ईमानदारी से कहूं तो ऐसी जिंदगी जीना और इसके साथ आने वाली चुनौतियों का सामना करना-यही तो मेरी पहचान है। इसमें गलत क्या है? क्या मैंने कोई जुर्म किया है या चोरी की है? मुझे मेरे काम से जज करो। मैं जेल में नहीं हूं कि मुझे तय समय पर आना-जाना पड़े, एक कलाकार का काम करने का तरीका यही होता है। जब मैं पांच भाषाओं में काम कर रहा हूं और यात्रा कर रहा हूं, तो ऐसा होना स्वाभाविक है।”

ये भी पढ़ें: प्रकाश राज का सरकार पर हमला, लिखा- किस बात का डर है? पैर तले क्या हिल रहा है?

2008 में पहली बार एक्टर पर लगा था बैन

बता दें, साल 2008 में प्रकाश राज तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से बैन होने वाले पहले अभिनेता बने, जो काफी चर्चा में रहा। अपने करियर के दौरान प्रकाश राज अलग-अलग कारणों से 8 बार बैन हो चुके हैं। उनके खिलाफ मुख्य शिकायतें अक्सर शूटिंग शेड्यूल से गायब रहने या सेट पर देर से पहुंचने को लेकर होती थीं। ‘जलसा’, ‘कांतरी’ और ‘परुगु’ जैसी बड़ी फिल्मों के निर्माताओं ने भी अक्सर शिकायत की कि प्रकाश राज सेट पर किसी भी तरह का समझौता करने से इनकार कर देते थे।

ये भी पढ़ें: गौरी लंकेश की हत्या से बुरी तरह टूट गए थे प्रकाश राज, एक्टर की पत्नी बोलीं- मैंने देखा कि वो…

एस एस राजामौली की वाराणसी के बारे में

प्रकाश राज की अपकमिंग फिल्म वाराणसी की बात करें तो इस फिल्म में प्रकाश राज के अलावा प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल यानी 2027 में रिलीज हो सकती है। वाराणसी में महेश बाबू ‘रुद्र’ नाम की एक रहस्यमयी और शक्तिशाली भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म का शूट पूरा किया जा चुका है। फिल्म में बड़े स्तर पर VFX का इस्तेमाल किया गया है और इसे IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म की वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज 7 अप्रैल 2027 को तय की गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN