Home rss world hindi लाहौर की हवा बिगड़ी तो भारत याद आया, दिवाली को लेकर पाकिस्तानी...

लाहौर की हवा बिगड़ी तो भारत याद आया, दिवाली को लेकर पाकिस्तानी मंत्री का नया दावा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान की मंत्री  मरियम औरंगजेब का दावा है कि, दिवाली पर हुई आतिशबाजी और भारतीय शहरों में जलाई जा रही पराली का धुआं सीमा पार करके लाहौर पहुंचा, जिससे वहां प्रदूषण तेजी से बढ़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मरियम औरंगजेब ने पोस्ट भी किय है।

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने अब प्रदूषण को लेकर एक नया राग अलापा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मंत्री मरियम औरगंजेब ने लाहौर में खराब एयर क्वालिटी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। मंत्री मरियम औरगंजेब, लाहौर के खराब हवा के लिए दिवाली के बाद भारत से आने वाले प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि, पाकिस्तान के लाहौर और दूसरे शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पाया गया है। लाहौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 600 के पार पहुंच गया, जो बेहद खतरनाक माना जाता है। कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंच गया।

पाकिस्तान ने अलापा अलग राग

मरियम औरंगजेब का दावा है कि दिवाली पर हुई आतिशबाजी और भारतीय शहरों में जलाई जा रही पराली का धुआं सीमा पार करके लाहौर पहुंचा, जिससे वहां प्रदूषण तेजी से बढ़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मरियम औरंगजेब ने आरोप लगाया कि भारत के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, बठिंडा और फिरोजपुर जैसे शहरों से प्रदूषित हवा पूर्वी रास्ते से लाहौर पहुंची। उनके मुताबिक, 8 नवंबर को इसकी वजह से शहर में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया। हालांकि, बाद में मरियम औरंगजेब ने दावा किया कि लाहौर की हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने इसका श्रेय पंजाब सरकार की ओर से चलाए गए प्रदूषण नियंत्रण अभियान, मौसम में सुधार, तेज हवाओं और लगातार की जा रही निगरानी को दिया।

मरियम औरंगजेब ने कहा कि मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के नेतृत्व में शुरू किए गए कदमों से स्थानीय स्तर पर प्रदूषण फैलाने वाले कारणों पर काबू पाने में मदद मिली है। साथ ही, इन प्रयासों से सीमा पार से आने वाले प्रदूषण का असर भी कम हुआ है। उन्होंने बताया कि हवा की दिशा में बदलाव और मौसम अनुकूल होने से भी हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है।

कई शहरों में प्रदूषण का गंभीर स्तर

बता दें कि, भारत के कई शहरों मे इस समय वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बना हुआ है। वहीं दिवाली के बाद दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक हवा काफी खराब हुई है। दिल्ली में बुधवार का AQI 400 के पार रहा, जबकि कई इलाकों में यह 300 से ज्यादा दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन और हरियाणा के बहादुरगढ़ में भी AQI 300 के पार पहुंच गया है। यूपी के नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 201 से 300 तक होने पर हवा खराब मानी जाती है। 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी होती है। गंभीर प्रदूषण का असर स्वस्थ लोगों पर भी पड़ सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN