Home - ‘लाल’ कलर में भी आ सकता है Vivo X500, सामने आई तस्वीर;...

‘लाल’ कलर में भी आ सकता है Vivo X500, सामने आई तस्वीर; कैमरा, बैटरी भी दमदार

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo X500 जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। यह वीवो X500 सीरीज का बेस मॉडल है और भारत में इसकी कीमत 1,19,999 रुपये होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले फोन का रेड कलर वेरिएंट सामने आ गया है। फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए जानते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Vivo X500 in Red Colour: वीवो तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी Vivo X500 सीरीज को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में जुट गई है। भारत में लॉन्च होने से पहले, वीवो X500 को एक नए लाल कलर में देखा गया है। वीवो X500 को वैश्विक स्तर पर और चीन में चार कलर्स – ब्लैक, ग्रे, व्हाइट और पिंक – में लॉन्च किया गया था। यह फोन वीवो X500 सीरीज का बेस मॉडल है और भारत में इसकी कीमत 1,19,999 रुपये होने की उम्मीद है। टिप्स्टर ने हिंट दिया है कि रेड कलर शायद सिर्फ भारत के लिए ही हो, लेकिन सितंबर में एक ग्लोबल यूनिट की अनबॉक्सिंग वीडियो में भी इस फोन को देखा गया था। वीवो X300 की तुलना में वीवो X500 के डिजाइन में काफी बदलाव किए गए हैं। इसमें X300 और अन्य मॉडलों से अलग, एक बड़ा रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। पुराने मॉडल की तुलना में यह कई बड़े अपग्रेड लेकर आएगा। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

Vivo X500 फोन, सीरीज का बेस मॉडल है और भारत में इसकी कीमत 1,19,999 रुपये होने की उम्मीद है।

लाल कलर में आ रहा Vivo X500, सामने आई तस्वीर

टिप्स्टर संजू चौधरी के अनुसार, भारत में वीवो X500 एक एक्सक्लूसिव रेड कलर में उपलब्ध होगा। टिप्स्टर ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए है, साथ ही भारत में इसकी कीमत बताई और यह भी हिंट दिया कि इसे इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। अभी आधिकारिक तौर पर यह बात साफ नहीं है कि यह रेड कलर वेरिएंट केवल भारत के लिए एक्सक्लूसिव होगा या नहीं, और क्या बाद में एशिया के अन्य बाजारों में भी यही कलर पेश किया जाएगा। एक पिछली रिपोर्ट के अनुसार, वीवो X500 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये होगी।

Vivo X500

Vivo X500 के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल वेरिएंट के अनुसार)

चीन और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Vivo X500 में 6.59-इंच का 1.5K 144 हर्ट्ज LTPS एमोलेड पैनल दिया गया है, जो X300 मॉडल के LTPO पैनल के मुकाबले एक डाउनग्रेड है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M चिपसेट (4.21 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड) पर चलेगा और इसमें LPDDR5X अल्ट्रा रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी।

इसके रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 64-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा (3X ऑप्टिकल जूम के साथ) और 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी कैमरे में ऑटोफोकस की सुविधा है और इसका रेजोल्यूशन 50-मेगापिक्सेल है।

X500 में 7500mAh (सिलिकॉन कार्बन) की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही, इसका डिजाइन IP68 + IP69 रेटिंग वाला है। टिप्स्टर ने यह भी बताया कि फोन की मोटाई 8.15 एमएम होगी और इसमें NFC, IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिलेगा।

Amazon पर मिल रहे इन Vivo फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN