Source :- LIVE HINDUSTAN
रोजाना एक्सरसाइज कर रहे और खाना भी कम खा रहे लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी आपका वजन उसी जगह पर टिका हुआ है तो कहीं आप ये 7 गलती तो नहीं कर रहे, जानें।
हेल्दी होने के मिशन में आपने एक्सरसाइज शुरू की, खाना-पीना भी कम कर दिया लेकिन बावजूद इसके आपका वजन घटता हुआ नजर नहीं आ रहा। पिछले काफी टाइम से आप हेल्दी रूटीन फॉलो कर रहें लेकिन वजन घट नहीं रहा तो परेशान ना हो। आपके वेट लॉस की मुहिम में कई सारी अड़चनें हो सकती हैं, जिनके बारे में आपको शायद अंदाजा भी ना लगे। जैसे ये 7 बातें, जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए और कई बार यहीं आपकी गलती भी होती है।
आपका वेट लॉस नहीं बल्कि फैट लॉस हो रहा
काफी सारे लोग रोजाना जिम जाते हैं और वजन वाली मशीन पर खड़े होकर वजन नापते हैं लेकिन कई बार आपका वेट लॉस नहीं हो रहा होता बल्कि फैट लॉस हो रहा होता है। ऐसे में वजन तो उसी जगह स्थिर दिखता है लेकिन शरीर का फैट घट रहा होता है और शुरुआती कुछ महीनों में ये घटता हुआ फैट भले ही आपके कमर पर ना दिखे लेकिन चेस्ट, नेक, बाजू, जांघ, हिप एरिया से वो फैट घर रहा होता है और उसे नॉर्मल लोग मेजर ही नहीं करते। इसलिए केवल वजन नाप कर निराश होने की गलती ना करें। क्योंकि फैट लॉस ओवरऑल बॉडी से होता है और आप जब लगातार 3-4 महीने एक्सरसाइज, डाइट लेते हैं तो ये पूरी बॉडी पर नजर आता है।
कैलोरी कम नहीं हो रही
आपके खाने की क्वांटिटी तो कम कर दी है लेकिन कैलोरी काउंट कम नहीं किया है। अगर आप रोटी, चावल कम खा रहे लेकिन बदले में जूस, फुल फैट मिल्क, फुल फैट पनीर, फुल फैट दही जैसी हेल्दी चीजों को भी खा रहे हैं तो आपके कैलोरी काउंट की मात्रा कम नहीं हो रही। ऐसे में वजन कम करना मुश्किल बना रहेगा।
पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर ना खाना
अगर आप प्रोटीन के साथ पर्याप्त मात्रा में फाइबर नहीं खा रहे तो आपका पेट पूरी तरह से भरेगा नहीं और हेल्दी खाने के थोड़ी देर बाद आप स्नैकिंग करेंगे। ये स्नैकिंग आपके वजन को घटने से रोकती है। क्योंकि ये स्नैक्स एक्सट्रा कैलोरी इकट्ठा करते हैं बॉडी में, जो वजन को घटने से रोकती है।
पर्याप्त मात्रा में एक्सरसाइज नहीं कर रहे
रोजाना एक्सरसाइज तो हो रही लेकिन हो सकता है उतनी एक्सरसाइज आपके बॉडी के लिए पर्याप्त नहीं, हर दिन सेम रिपीटिशन मारकर आप घर आ जाते हैं तो वजन नहीं घटेगा। हर दिन आपको अपनी लिमिट पुश करने की जरूरत होती है और काफी सारे लोग यहीं गलती करते हैं। सेम टाइम तक जॉगिंग, साइकिलिंग और सेम वजन और रिपीटिशन में वजन उठाने से वजन कम नहीं हो पाता। इसके लिए हर दिन शरीर को थोड़ा सा सरप्राईज करने, अपनी लिमिट को बढ़ाने की जरूरत होती है, तभी आपकी मसल्स ट्रेन होंगी और फैट लॉस होगा।
नींद इग्नोर कर रहे
सारा दिन काम और फिर वर्कआउट, इन सबके चक्कर में आपकी नींद डिस्टर्ब हो रही, पूरी 7-8 घंटे की नींद नहीं ले पा रहे तो संभल जाए। पर्याप्त नींद ना होने से शरीर के हार्मोंस डिस्टर्ब होते हैं, साथ ही मसल्स को रिकवरी के लिए भी पूरा टाइम नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से वेट लॉस करना मुश्किल हो जाता है।
कार्बोहाइड्रेट कम करना जरूरी है
अगर आपको किसी तरह की मेटाबॉलिक कंडीशन जैसे टाइप 2 डायबिटीज या प्री डायबिटीज की समस्या है या फिर वजन काफी ज्यादा है तो डाइट में कार्बोहाइड्रेट को कम करना जरूरी है। लो कार्ब डाइट खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है।
हर दो घंटे पर खाना
काफी सारे लोगों को लगता है कि थोड़ी मात्रा में हर दो घंटे में खाना चाहिए। लेकिन ये आदत वेट लॉस को रोक देती है। स्टडी के मुताबिक जल्दी-जल्दी थोड़ी मात्रा में खाने से फैट बर्न या वेट लॉस पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। तो अगर आप भी इस तरह से खाते हैं तो वेट लॉस होना मुश्किल होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




