Home Latest news ताज़ा खबर नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक जाएगी एक्वा लाइन...

नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक जाएगी एक्वा लाइन मेट्रो, कैबिनेट ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

4
0

Source :- INDIATV NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर को नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस कॉरिडोर की लंबाई 8.449 किमी होगी और इसमें 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में कुल 71.878 किमी का एक्टिव मेट्रो रेल नेटवर्क हो जाएगा।

नोएडा सेक्टर 51-ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 कॉरिडोर के स्टेशन

  1. नोएडा सेक्टर 51
  2. नोएडा सेक्टर 70
  3. नोएडा सेक्टर 122
  4. नोएडा सेक्टर 123
  5. ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4
noida metro

Image Source : PIBनोएडा मेट्रो मैप

शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम

नोएडा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर का नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक विस्तार, शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये प्रोजेक्ट शहर में मेट्रो रेल नेटवर्क के बड़े विस्तार का काम करेगी।

नोएडा सेक्टर 61 पर ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज की होगी सुविधा

एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर को नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक बढ़ाने से लगभग 8.449 किमी नई मेट्रो लाइनें जुड़ेंगी। इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में काफी सुधार होगा, जहां अभी बेहतर कनेक्टिविटी की कमी है। इसके साथ ही, ये ज्यादा मांग वाले कॉरिडोर के साथ डायरेक्ट कनेक्टिविटी भी मुहैया कराएगा, जिसमें नोएडा सेक्टर 61 पर ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा भी शामिल है।

नोएडा सेक्टर 51-ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 कॉरिडोर के फायदे

  1. कमर्शियल हब: ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 में गौर सिटी मॉल, H&S मॉल और ऑफिस स्पेस, ब्लू सैफायर मॉल और कमर्शियल स्पेस मौजूद हैं। इसके अलावा नोएडा सेक्टर 51 में IKEA और नोएडा सेक्टर 73 में एंथ्यूरियम मॉल है।
  2. प्रमुख MNCs और IT हब: नोएडा सेक्टर 60 में टेक महिंद्रा और TCL ऑफिस, नोएडा सेक्टर 73 में ऑयल इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड और ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 में गोल्डन I ऑफिस और कमर्शियल स्पेस।
  3. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स: नोएडा सेक्टर 122 में दिल्ली पब्लिक स्कूल आदि।
  4. हेल्थकेयर फैसिलिटीज: कैलाश अस्पताल, नोएडा सेक्टर 70 में रामा अस्पताल, नोएडा सेक्टर 51 में Cloud9 अस्पताल और नोएडा सेक्टर-62 में रामा अस्पताल शामिल हैं। नोएडा सेक्टर-122 में क्लियो काउंटी रेजिडेंसीज और ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 में गौर सिटी 1 और 2 जैसे प्रमुख हाउसिंग सोसायटी मौजूद हैं।

बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 तक और डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक नए कॉरिडोर पर जल्द शुरू होगा काम

इससे पहले कैबिनेट ने नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 तक और डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक नए कॉरिडोर को मंजूरी दी थी, जिस पर जल्द ही काम शुरू होगा। इसके लिए देश की प्रमुख इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NMRCL) से ₹1000 करोड़ से लेकर ₹2500 करोड़ तक का ठेका मिला है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली से गुवाहाटी तक जाएगी बुलेट ट्रेन, ये होंगे 10 स्टेशन, 8 घंटे में पूरा होगा 1500 किमी का सफर

SOURCE : INDIATV NEWS