Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनी बॉश लिमिटेड के शेयरों में पिछले एक हफ्ते से अच्छी तेजी देखने को मिल रही है
- आज बुधवार को भी यह शेयर 2 पर्सेंट तक चढ़ गया था
- इसी के साथ यह शेयर 50,490 रुपये तक आ गया
- बता दें कि इस तेजी की एक बड़ी वजह कंपनी की ओर से किया गया बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान है
Bosch Limited: ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनी बॉश लिमिटेड के शेयरों में पिछले एक हफ्ते से अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। आज बुधवार को भी यह शेयर 2 पर्सेंट तक चढ़ गया था। इसी के साथ यह शेयर 50,490 रुपये तक आ गया। बता दें कि इस तेजी की एक बड़ी वजह कंपनी की ओर से किया गया बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान है। दरअसल, हाल ही में कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजों के साथ ही निवेशकों को दो बड़े तोहफे दिए हैं। बॉश के बोर्ड ने 1:5 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट और 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दी है। इसके तहत जिन निवेशकों के पास कंपनी का 1 शेयर है, उनके शेयरों की संख्या बढ़कर 20 हो सकती है। आइए जानते हैं डिटेल में…
क्या है स्टॉक स्प्लिट
कंपनी ने 1:5 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर टूटकर 2 रुपये फेस वैल्यू के 5 शेयरों में बदल जाएगा। यानी अगर किसी निवेशक के पास अभी रेशियो का 1 शेयर है, तो स्टॉक स्प्लिट के बाद उसके पास 5 शेयर हो जाएंगे। हालांकि, इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कंपनी को शेयरधारकों की मंजूरी भी लेनी होगी। इसके लिए पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग कराई जाएगी।
3:1 के रेशियो में मिलेगा बोनस शेयर
स्टॉक स्प्लिट के अलावा कंपनी ने 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है। इसका मतलब है कि हर 1 शेयर पर निवेशकों को 3 अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेंगे। ये बोनस शेयर 2 रुपये फेस वैल्यू वाले होंगे। बता दें कि बोनस शेयर स्टॉक स्प्लिट के बाद बने शेयरों के आधार पर दिए जाएंगे।
कैसे 1 शेयर बन जाएगा 20 शेयर
मान लीजिए किसी निवेशक के पास बॉश का 1 शेयर है। सबसे पहले 1:5 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट होगा, जिसके बाद उसका 1 शेयर टूटकर 5 शेयर बन जाएगा। इसके बाद कंपनी 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी इन 5 शेयरों पर निवेशक को 15 अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेंगे। इस तरह पहले से मौजूद 5 शेयर और बोनस के 15 शेयर मिलाकर निवेशक के पास कुल 20 शेयर हो जाएंगे। यानी दोनों कॉरपोरेट एक्शन पूरे होने के बाद बॉश का 1 पुराना शेयर बढ़कर 20 शेयर हो सकता है। यानी जिस निवेशक के पास अभी बॉश का 1 शेयर है, उसके पास स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 20 शेयर हो जाएंगे।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




