Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना बेकिंग बनाएं चॉकलेट मखाना बाइट्स, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का...

बिना बेकिंग बनाएं चॉकलेट मखाना बाइट्स, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

खाना खाने के बाद अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो आप चॉकलेटी मखाना बाइट्स बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये स्वाद में काफी अच्छी लगती हैं और इन्हें आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। 

अगर आपको खाना खाने के बाद मीठा खाने की क्रेविंग होती है और आप चॉकलेट को अच्छी तरह से खा लेते हैं तो आप चॉकलेट हेजलनट मखाना बाइट्स बनाकर तैयार करें। यहां हम आपके लिए एक बेहतरीन चॉकलेट ऑप्शन लेकर आए हैं, जो स्वाद में बेहतरीन लगता है। ये रेसिपी है चॉकलेटी मखाना बाइट्स की। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको न तो ओवन की जरूरत है और न ही ज्यादा मेहनत की। बस कुछ आसान चीजें, एक मिक्सर और आइस क्यूब ट्रे की मदद से आप घर पर ही टेस्टी चॉकलेट बाइट्स तैयार कर सकते हैं। इन्हें बच्चों के टिफिन, शाम की भूख या मीठा खाने की क्रेविंग के लिए भी परोसा जा सकता है। यहां सीखिए इन चॉकलेट को कैसे बनाएं-

चॉकलेट मखाना बाइट्स बनाने की सामग्री

-1 कप मखाना

-1/3 कप अखरोट

-10 खजूर (बीज निकाले हुए)

-4 बड़े चम्मच ग्रिटजो चॉकलेट हेजलनट स्प्रेड

-1 छोटा चम्मच वैनिला एक्सट्रैक्ट

-एक चुटकी नमक

टॉपिंग के लिए

-ग्रिट्जो चॉकलेट हेजलनट स्प्रेड

-भुने हुए और बारीक कटे हेजलनट

-भुने हुए कद्दू के बीज

कैसे बनाएं चॉकलेट मखाना बाइट्स

स्टेप 1- मखाने को भूनें

सबसे पहले एक कड़ाही को धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें 1 कप मखाने डालें और लगातार चलाते हुए लगभग 5 से 6 मिनट तक सूखा भूनें। ध्यान रखें कि मखाने जलने न पाएं। जब मखाने हल्के कुरकुरे हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और उन्हें एक प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें।

स्टेप 2-ड्राई सामग्री को पीसें

अब मिक्सर ग्राइंडर या फूड प्रोसेसर में भुने हुए मखाने, अखरोट और बीज निकाले हुए खजूर डालें। इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह पीस लें। मिक्स को तब तक पीसें जब तक मखाने और अखरोट बारीक न हो जाएं और खजूर आपस में अच्छी तरह मिल न जाएं।

स्टेप 3-चॉकलेटी मिक्स तैयार करें

अब इस मिश्रण में 4 बड़े चम्मच ग्रिट्ज़ो चॉकलेट हेज़लनट स्प्रेड, 1 छोटा चम्मच वैनिला एक्सट्रैक्ट और एक चुटकी नमक डालें। सभी चीजों को दोबारा पीसें, ताकि एक गाढ़ा, मुलायम और अच्छी तरह बंधने वाला मिक्स तैयार हो जाए। ध्यान रखें कि मिक्स इतना गाढ़ा होना चाहिए कि उसे हाथों से दबाने पर वह आसानी से आकार ले सके।

स्टेप 4-आइस क्यूब ट्रे में भरें

अब एक सिलिकॉन आइस क्यूब ट्रे लें। तैयार चॉकलेट मखाना मिक्स को ट्रे के हर एक खांचे में डालें। चम्मच या उंगलियों की मदद से मिक्स को अच्छी तरह दबाएं, ताकि सभी बाइट्स एक समान आकार में तैयार हों और उनके अंदर खाली जगह न रहे।

स्टेप 5- टॉपिंग लगाएं

अब हर बाइट के ऊपर एक चम्मच ग्रिट्जो चॉकलेट हेजलनट स्प्रेड डालें। इसके बाद ऊपर से भुने हुए और कटे हुए हेजलनट और कद्दू के बीज छिड़कें। इससे बाइट्स को शानदार चॉकलेटी स्वाद के साथ हल्का क्रंची टेक्सचर भी मिलेगा।

स्टेप 6- फ्रीज करके सेट करें

अब तैयार आइस क्यूब ट्रे को फ्रीजर में लगभग 1 घंटे के लिए रख दें। इस दौरान बाइट्स अच्छी तरह सेट और सख्त हो जाएंगी। एक घंटे बाद ट्रे को फ्रीजर से निकालें और धीरे-धीरे बाइट्स को बाहर निकाल लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN