Home rss sports hindi भारत ने सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में मारी एंट्री, सुहैल ने मालदीव...

भारत ने सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में मारी एंट्री, सुहैल ने मालदीव के खिलाफ किया कमाल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bhasha

India SAFF Championship: भारत ने सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। सुहैल भट ने मालदीव के खिलाफ कमाल किया। भारत ने मालदीव पर 1-0 से जीत दर्ज की।

India vs Maldives

भारत ने मालदीप को हराया

भारत ने सुहैल अहमद भट के 38वें मिनट में किए गए पेनल्टी गोल और गोलकीपर प्रियांश दुबे के आखिरी क्षणों में किए गए शानदार बचाव की बदौलत बुधवार को ढाका के नेशनल स्टेडियम में मालदीव को 1-0 से हराकर सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने अपना आखिरी ग्रुप बी मुकाबला जीतकर ग्रुप चरण का समापन छह अंक के साथ किया और शीर्ष स्थान हासिल किया। पाकिस्तान तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि मालदीव बिना कोई अंक हासिल किए टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

14 नवंबर को सेमीफाइनल खेलेगा भारत

गत चैंपियन भारत 14 नवंबर को सेमीफाइनल खेलेगा। प्रतिद्वंद्वी टीम का फैसला बुधवार को बाद में होने वाले बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले के बाद होगा। मुख्य कोच नौशाद मूसा ने पाकिस्तान को 3-2 से हराने वाली टीम में सात बदलाव किए। अभिषेक सूर्यवंशी, मोहम्मद उवैस, सुहैल अहमद भट और रिकी शाबोंग को टीम में बरकरार रखा गया।

भारतीय टीम को ऐसे मिली पेनल्टी

गोलकीपर के रूप में प्रियांश दुबे ने अर्श अनवर शेख की जगह ली जबकि बिजॉय वर्गीज के न्यूजीलैंड रवाना होने के बाद चिंगलेनसाना सिंह कोंशाम को टीम की कप्तानी सौंपी गई। भट ने शुरुआती मिनटों में ही शॉट लगाकर चुनौती दी, लेकिन भारत को बढ़त हासिल करने के लिए पेनल्टी का इंतजार करना पड़ा। अब्दुल रबीह ने हुसैन सिफाउ यूसुफ से गेंद छीन ली, लेकिन डिफेंडर ने उन्हें पेनल्टी बॉक्स के अंदर गिरा दिया। इसके बाद मिली पेनल्टी पर भट ने गेंद को बाएं कोने में डाल दिया और भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

सुहैल भट के टूर्नामेंट में कुल तीन गोल

इस गोल के साथ भट के टूर्नामेंट में कुल तीन गोल हो गए। उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में पहले हाफ में दो गोल किए थे। गोलकीपर प्रियांश दुबे ने 79वें मिनट में शानदार तरीके से अली हमधाआन की फ्री-किक को रोक दिया। इसके पांच मिनट बाद उन्होंने मुजदान हसन के शॉट को भी बचाया। हालांकि, उनका सबसे महत्वपूर्ण बचाव इंजरी टाइम में देखने को मिला, जब वह तेजी से गोल पोस्ट से बाहर आए और एथन इब्राहिम जकी के नजदीक से लगाए गए शॉट को रोक दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN