Home rss sports hindi चोरी हुआ 1980 ओलंपिक गोल्ड मेडल वापस मिला तो खुशी से झूम...

चोरी हुआ 1980 ओलंपिक गोल्ड मेडल वापस मिला तो खुशी से झूम उठे पूर्व कप्तान, पुलिस को कहा शुक्रिया

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान एमएम सोमैया के लिए राहत की खबर आई है। बेंगलुरु पुलिस ने उनके घर से चोरी हुए सामान के साथ 1980 मॉस्को ओलंपिक का गोल्ड मेडल भी बरामद कर लिया है। अपना कीमती सामान वापस मिलने पर सोमैया इतने खुश हैं कि उन्होंने इसे दोबारा मेडल जीतने जैसा अनुभव बताया है।

पूर्व कप्तान एमएम सोमैया ने 11 नवंबर को बेंगलुरु पुलिस का आभार जताया। उनके घर से चोरी हुए सभी आठ मेडल, कैमरा, कोडागु खंजर और ओलंपिक किट बैग बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने वारदात में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन को भी जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का जताया आभार

सोमैया ने कहा कि वह बेंगलुरु पुलिस के बेहद आभारी हैं। उन्होंने काफी मेहनत की और उनके घर से चोरी हुई सभी कीमती चीजों को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि इन मेडल्स से उनकी भावनाएं जुड़ी हुई हैं, क्योंकि ये उस दौर में जीते गए थे जब हॉकी एक शौकिया खेल हुआ करता था और खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से कोई खास फायदा नहीं मिलता था।

सोमैया ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने ये मेडल दोबारा जीत लिए हों। ये मेडल कई सालों की कड़ी मेहनत का नतीजा हैं। उस समय कोई आर्थिक पुरस्कार नहीं मिलता था। हॉकी एक शौकिया खेल था। ये मेडल ही हमारी पहचान और सम्मान थे। इसलिए ये मेरे लिए बेहद खास हैं, खासकर ओलंपिक गोल्ड।

28 अक्टूबर को हुई थी चोरी की वारदात

पुलिस के मुताबिक, सोमैया के बेंगलुरु स्थित एचएएल थर्ड स्टेज वाले आवास में 28 अक्टूबर को चोरी हुई थी। यह इलाका इंदिरानगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। जांच के दौरान पुलिस ने दो मेडल राजाजीनगर से बरामद किए, जबकि बाकी 6 मेडल, कैमरा, कोडागु खंजर और ओलंपिक किट बैग होसकोटे से मिले। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बरामदगी की जानकारी दी।

बरामद किए गए 8 मेडल में 1980 मॉस्को ओलंपिक का गोल्ड मेडल सबसे खास है। इसके अलावा 1982 एशियन गेम्स का सिल्वर, 1986 सियोल एशियन गेम्स का ब्रॉन्ज और 1982 एम्स्टर्डम चैंपियंस ट्रॉफी का ब्रॉन्ज मेडल भी शामिल है। अन्य मेडल में इटली के लोइआनो टूर्नामेंट का गोल्ड, 1984 लॉस एंजिल्स और 1988 सियोल ओलंपिक के भागीदारी मेडल शामिल हैं। इसके अलावा गुरु गोबिंद सिंह की 300वीं जयंती के समारोह के दौरान दिया गया एक सिल्वर मेडल भी बरामद हुआ है।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

अनुष्का शर्मा को मिली T20 और वनडे टीम की कमान, इंडिया ए की 3 अलग-अलग टीमों का ऐलान

क्या IPL में जुड़ेंगी 2 नई टीमें? BCCI ने अटकलों के बीच दिया बड़ा बयान

SOURCE : KHABAR INDIAN TV