Home rss business hindi Air India को 6 महीने में अरबों डॉलर का घाटा, फिर भी...

Air India को 6 महीने में अरबों डॉलर का घाटा, फिर भी सिंगापुर एयरलाइंस को भरोसा; जानें क्यों

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सिंगापुर एयरलाइंस ने एयर इंडिया (Air India) में अपना भरोसा बरकरार रखा है, जबकि टाटा ग्रुप की एयरलाइन भारी वित्तीय चुनौतियों से गुजर रही है
  • SIA के वित्तीय आंकड़ों के आधार पर अप्रैल-सितंबर 2026 में एयर इंडिया (Air India) को करीब 1 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है

Air India News: भारी घाटे और मुश्किल दौर से गुजर रही एयर इंडिया (Air India) को लेकर उसकी स्ट्रेटजिक पार्टनर सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) ने भरोसा जताया है। सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines-SIA) का कहना है कि टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयर इंडिया (Air India) में बदलाव की प्रक्रिया सही दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन एक बड़ी एयरलाइन को फिर से मजबूत और मुनाफे में लाने में समय लगेगा। सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) की एयर इंडिया ग्रुप (Air India Group) में 25.1% हिस्सेदारी है। कंपनी ने बुधवार को अपने तिमाही नतीजों के साथ कहा कि एयर इंडिया (Air India) ने ग्राहक अनुभव और ऑपरेशन प्रदर्शन में सुधार की दिशा में ठोस प्रगति की है। हालांकि, आंकड़े यह भी बताते हैं कि एयर इंडिया (Air India) के सामने चुनौतियां अभी काफी बड़ी हैं।

6 महीने में एयर इंडिया को कितना घाटा?

सिंगापुर एयरलाइन (Singapore Airlines) के वित्तीय नतीजों से एयर इंडिया (Air India) की वित्तीय स्थिति की एक तस्वीर सामने आती है। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) के हिस्से में एयर इंडिया (Air India) से जुड़ा S$361.7 मिलियन का नुकसान आया। यह पिछले साल की समान अवधि के S$429.5 मिलियन के मुकाबले कम है। सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) की एयर इंडिया ग्रुप (Air India Group) में 25.1% हिस्सेदारी के आधार पर देखें तो 6 महीने में एयर इंडिया (Air India) का अनुमानित घाटा करीब S$1.44 बिलियन, यानी लगभग 1 अरब डॉलर से ज्यादा बैठता है। हालांकि, यह अनुमान सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी और उसके वित्तीय आंकड़ों पर आधारित है। एयर इंडिया (Air India) एक निजी कंपनी है और वह लिस्टेड एयरलाइंस की तरह हर तिमाही अपने रिजल्ट पब्लिक नहीं करती। इसलिए कंपनी के अपने खातों में कुछ अंतर संभव है।

फिर भी सिंगापुर एयरलाइंस को क्यों है भरोसा?

सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) का मानना है कि एयर इंडिया (Air India) का बदलाव केवल कुछ महीनों या एक-दो तिमाहियों में पूरा नहीं हो सकता। एयरलाइन ने कहा कि एयर इंडिया (Air India) अपने कई साल के ट्रांसफॉर्मेशन प्लान (Transformation Plan) पर काम कर रही है। इसमें यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने, ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ाने और लंबे समय में मुनाफे की दिशा में आगे बढ़ने पर जोर है।

SIA और टाटा संस मिलकर एयर इंडिया (Air India) की लागत इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने एयर इंडिया (Air India) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के बीच बेहतर तालमेल बनाने और बिजनेस स्ट्रेटजी को मौजूदा चुनौतियों के हिसाब से तैयार करने पर काम कर रहे हैं, यानी सिंगापुर एयरलाइन (Singapore Airlines) की नजर सिर्फ मौजूदा घाटे पर नहीं, बल्कि भारत के तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट (Aviation Market) में एयर इंडिया (Air India) की लंबी अवधि की संभावनाओं पर भी है।

FY26 में ₹22,238 करोड़ का नुकसान

एयर इंडिया (Air India) के लिए चुनौती कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा उसके पिछले वित्त वर्ष के प्रदर्शन से लगाया जा सकता है। वित्त वर्ष 2025-26 में एयर इंडिया ग्रुप (Air India Group) को ₹22,238 करोड़ का कॉन्सोलिडेट नेट लॉस (Consolidated Net Loss) हुआ। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू (Revenue) भी घटकर ₹70,086 करोड़ रह गया, जो इससे पहले ₹76,754 करोड़ था। इस तरह कंपनी को एक साथ दो मोर्चों पर काम करना पड़ रहा है। एक तरफ लागत और घाटे को कंट्रोल करना है, वहीं दूसरी तरफ यात्रियों को बेहतर सेवा देकर रेवेन्यू (Revenue) बढ़ाना है।

नए CEO ने लागत घटाने पर बढ़ाया फोकस

सितंबर में नए चीफ एक्जीक्यूटिव (Chief Executive) के रूप में जिम्मेदारी संभालने वाले Tewolde Gebremariam ने कंपनी में कॉस्ट कंट्रोल को प्राथमिकता दी है। इसके लिए एक अलग टीम बनाई गई है, जो कंपनी के विभिन्न खर्चों का रेव्यू कर रही है। कर्मचारियों की ड्यूटी से जुड़ी यात्रा पर मंजूरी के नियम कड़े किए गए हैं। कंपनी ने कर्मचारियों से लागत बचाने के नए सुझाव भी मांगे हैं और बेहतर सुझाव देने वालों को प्रोत्साहित करने की व्यवस्था की है। इसके अलावा एयर इंडिया (Air India) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के कामकाज में अधिक तालमेल बनाकर दोहराव वाले खर्चों को कम करने की कोशिश की जा रही है।

पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से बढ़ी चुनौती

एयर इंडिया (Air India) समेत भारतीय एयरलाइंस के लिए बाहरी परिस्थितियां भी मुश्किल बनी हुई हैं। पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर फ्यूल की खपत और उड़ानों की लागत पर पड़ता है। वहीं, फ्यूल की ऊंची कीमतें और रुपये में कमजोरी भी एयरलाइन कंपनियों के लिए दबाव बढ़ाने वाले कारक हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo को भी सितंबर तिमाही में ₹1,879 करोड़ का शुद्ध नुकसान हुआ है। इससे साफ है कि मौजूदा समय में सिर्फ एयर इंडिया (Air India) ही नहीं, बल्कि पूरे एविएशन सेक्टर (Aviation Sector) के सामने लागत और मुनाफे की चुनौती बनी हुई है।

विस्तारा से शुरू हुआ था सिंगापुर एयरलाइंस का सफर

सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) और टाटा ग्रुप (Tata Group) की पार्टनरशिप नई नहीं है। दोनों कंपनियों ने साल 2013 में मिलकर विस्तारा (Vistara) शुरू की थी। बाद में नवंबर 2024 में विस्तारा (Vistara) का एयर इंडिया (Air India) में विलय हो गया। इस विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) को संयुक्त एयर इंडिया ग्रुप (Air India Group) में 25.1% हिस्सेदारी मिली। कंपनी ने इसे भारत के एविएशन मार्केट (Aviation Market) में अपनी लंबी अवधि की रणनीति का अहम हिस्सा माना है। भारत दुनिया के तेजी से बढ़ते हवाई यात्रा बाजारों में शामिल है और इसी वजह से सिंगापुर एयरलाइंस एयर इंडिया (Singapore Airlines Air India) में अपनी हिस्सेदारी को भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण मानती है।

एयर इंडिया को मुनाफे में आने में कितना समय?

टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन N. चंद्रशेखरन पहले ही संकेत दे चुके हैं कि एयर इंडिया (Air India) का टर्नअराउंड आसान या तेज प्रक्रिया नहीं होगी। उनके अनुसार कंपनी को पूरी तरह बदलने और मजबूत एयरलाइन बनाने में 5 से 10 साल तक लग सकते हैं। एयर इंडिया (Air India) के सामने पुराने विमानों को बदलने, सेवाओं में सुधार करने, लागत घटाने और बढ़ती प्रतिस्पर्धा से निपटने जैसी कई चुनौतियां हैं।

एयर इंडिया (Air India) इस समय एक कठिन दौर से गुजर रही है और उसके फाइनेंशियल आंकड़े चुनौती की बड़ी तस्वीर पेश करते हैं। इसके बावजूद सिंगापुर एयरलाइनंस (Singapore Airlines) का भरोसा बरकरार है। सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) और टाटा ग्रुप (Tata Group) को उम्मीद है कि लागत में सुधार, एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के साथ बेहतर तालमेल और यात्रियों के अनुभव को मजबूत करने से कंपनी लंबे समय में मुनाफे की ओर बढ़ सकती है। लेकिन, फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या एयर इंडिया (Air India) अपने भारी घाटे को काबू में रखते हुए अगले कुछ सालों में एक मजबूत और लाभदायक एयरलाइन बन पाएगी? इसका जवाब कंपनी के नए बदलावों और आने वाले वित्तीय प्रदर्शन में छिपा होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN