Source :- INDIATV NEWS

ACC U19 एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय युवा टीम एक और बड़ी चुनौती के लिए तैयार है। पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद शानदार वापसी करने वाली टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। इस मुकाबले में भारतीय फैंस की नजरें खास तौर पर आर्यवीर सहवाग पर होंगी, जिन्होंने UAE के खिलाफ पिछले मैच में तूफानी 160 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश जीत का सिलसिला जारी रखते हुए खिताबी मुकाबले में जगह पक्की करने की होगी।
कब और कहां खेला जाएगा IND vs AFG U19 मैच?
लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 टीम गुरुवार यानी 12 नवंबर को ACC अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सामना करेगी। यह मुकाबला अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंची है, जबकि भारत ने ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।
भारत ने अपने तीन लीग मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसे तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने इस हार से उबरते हुए UAE के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 160 रन की बेहतरीन पारी खेली और भारत ने 70 रन से जीत दर्ज की। एक बार फिर आर्यवीर पर नजरें टिकी होंगी।
भारत में कैसे देखें U19 एशिया कप सेमीफाइनल मुकाबला LIVE?
भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का सेमीफाइनल मुकाबला भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकेगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी। दर्शक मोबाइल और लैपटॉप पर मैच का आनंद ले सकते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत U19: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, इशान सूद, यशवीर गौड़, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, शविन विनोद।
अफगानिस्तान U19: अबिदुल्ला नादरजान, फरीदुल्ला इहसास, सुभान जखैल, नोमान सालारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, अब्दुल्ला हमदर्द, नूर अली नियाजी, सामी मुबारेज, बिलाल सलीमनखिल, लुत्फुल्लाह मोहम्मदी, इमरान मोहम्मदी, सुभान अली, फरीद जादरान, फैसल मुबारिज, अबिदुल्ला आबिद, हमजा खान अलीखिल।
यह भी पढ़ें:
पंजाब के कप्तान बने रमनदीप सिंह, प्रभसिमरन की जगह लेंगे धवन, उमेश यादव भी टीम से जुड़े
सचिन तेंदुलकर का MCA को खास तोहफा, म्यूजियम को भेंट करेंगे 26 बल्ले और यादगार वस्तुएं
SOURCE : INDIATV NEWS



