Home LIFESTYLE NEWS HINDI सुबह नाश्ते में बना लें सूजी का चीला, हेल्दी भी और टेस्टी...

सुबह नाश्ते में बना लें सूजी का चीला, हेल्दी भी और टेस्टी भी, मांगकर खाएंगे सभी, नोट करें विधि

8
0

Source :- INDIATV NEWS

सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाला बनाना चाहते हैं, तो सूजी का चीला एक अच्छा विकल्प है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और इसमें कई तरह की हरी सब्जियां भी मिलाई जाती हैं, जिससे इसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसे बड़े चाव से खाएगा। तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से सूजी का चीला बनाने की रेसिपी।

सूजी का चीला सामग्री

पत्तागोभी 1 कप, प्याज 1, शिमला मिर्च आधी, टमाटर 1, हरा धनिया आधा कप, अदरक 1 छोटा चम्मच, लहसुन 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, सूजी डेढ़ कप, बेकिंग सोडा आधा छोटा चम्मच

सूजी का चीला बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सूजी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बारीक कटा पत्तागोभी, बारीक कटा प्याज, बारीक कटा शिमला मिर्च, बारीक कटा टमाटर, बारीक कटा हरा धनिया, अदरक, लहसुन, नमक डालकर मिलाएं। अब इसमें डेढ़ कप सूजी, बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  • दूसरा स्टेप: अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए। अगर घोल ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिला सकते हैं।

  • तीसरा स्टेप: अब गैस पर एक नॉनस्टिक तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं। तैयार घोल को एक बड़े चम्मच की मदद से तवे पर डालें और हल्के हाथों से गोल आकार में फैला दें।

  • चौथा स्टेप: चीले को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। इसी तरह पूरे घोल से चीले तैयार कर लें। लीजिए तैयार है स्वादिष्ट और हेल्दी सूजी का चीला। इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ गर्मागर्म परोसें। इसके अलाव आप शाम के स्नैक्स में हनी चिली नूडल्स भी बना सकते हैं, मीठे और तीखे स्वाद का मिलेगा जबरदस्त कॉम्बिनेशन, नोट करें रेसिपी

SOURCE : INDIATV NEWS