Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/12/1200x900/ott_1794463251871_stNk_1794463256626_RdnH_eff4cfc0-c29b-4699-805c-73d61bee815b_nkKN.pngFriday OTT Release: 13 नवंबर को ओटीटी पर 8 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इनमें से 6 फिल्में और सीरीज थ्रिलर हैं और 2 फैमिली ड्रामा।
OTT Release: इस शुक्रवार यानी 13 नवंबर 2026 को ओटीटी पर सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ रोमांचक और सस्पेंस से भरपूर देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, जी5 और एप्पल टीवी पर 6 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इसके साथ ही 2 ड्रामा फिल्में भी ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं।
1. दायरा (Daayra)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जॉनर: क्राइम थ्रिलर, इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर खान आमने-सामने नजर आएंगे। कहानी डीसीपी रमन कुमार (पृथ्वीराज सुकुमारन) की है, जिनकी टीम चार रेप आरोपियों का एनकाउंटर कर देती है। इस कार्रवाई के बाद रमन रातोंरात हीरो बन जाते हैं। हालांकि, जल्द ही उनकी मुश्किलें बढ़ने लगती हैं। दरअसल, विजिलेंस ऑफिसर डीसीपी अजूनी कोहली (करीना कपूर खान) इस एनकाउंटर की जांच शुरू करती हैं। उन्हें पता लगाना होता है कि यह एनकाउंटर असली था या इसे फर्जी तरीके से अंजाम दिया गया था।
2. स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क (Student Of The Year: After Dark)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार
जॉनर: टीन मिस्ट्री, कैंपस थ्रिलर
अपनी जुड़वां बहन आयशा की रहस्यमयी मौत का सच जानने के लिए अदिति (शनाया कपूर) खुद जांच करने का फैसला करती है। वह अपनी बहन बनकर एक बड़े बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन लेती है। वहां वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है, ताकि पता लगा सके कि उसकी बहन की मौत के पीछे किसका हाथ है। लेकिन जैसे-जैसे अदिति सच के करीब पहुंचती है, उसके सामने स्कूल के कई चौंकाने वाले राज खुलने लगते हैं। उसे पता चलता है कि स्कूल में कई लोग एक-दूसरे से दुश्मनी रखते हैं और बहुत कुछ छिपा रहे हैं। ऐसे में अदिति के लिए अपनी बहन की मौत का सच पता लगाना और भी मुश्किल हो जाता है।
3. बांद्रा (Bandra)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5
जॉनर: क्राइम ड्रामा, रिवेंज थ्रिलर, एक्शन
90 के दशक की बॉलीवुड स्टार तारा जानकी (तमन्ना भाटिया) की रहस्यमयी मौत के बाद एक युवा फिल्ममेकर उसकी जिंदगी के बारे में जानने की कोशिश करता है। जैसे-जैसे वह तारा के अतीत की जांच करता है, कई राज सामने आने लगते हैं। पता चलता है कि तारा एक फिल्म प्रोड्यूसर के शोषण से परेशान होकर केरल चली गई थी। वहां उसने एक ताकतवर बिजनेसमैन आला (दिलीप) के साथ नई जिंदगी शुरू की थी। लेकिन प्रोड्यूसर उसका पीछा करते हुए केरल पहुंच जाता है और उसकी हत्या कर देता है। तारा की मौत से गुस्साया आला उसका बदला लेने का फैसला करता है और पूरे सिंडिकेट के खिलाफ लड़ाई शुरू कर देता है।
4. हार्टलैंड (Heartland)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जॉनर: मिस्ट्री थ्रिलर, क्राइम ड्रामा
करीब दो दशक तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद कंट्री म्यूजिक की पूर्व स्टार मिस्टी जोन्स (जेसिका चैस्टेन) नैशविले लौटती हैं। उनकी वापसी की वजह उनकी भतीजी चार्ली हार्ट (कार्टर फेथ) का अचानक लापता होना है। शुरुआत में मिस्टी अपनी भतीजी की तलाश में जुटती हैं, लेकिन जल्द ही यह मामला मर्डर इन्वेस्टिगेशन में बदल जाता है। जांच के दौरान म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। साथ ही, मिस्टी को अपने अतीत के उन हिस्सों का भी सामना करना पड़ता है, जिनसे वह लंबे समय से दूर भाग रही थीं।
5. 12 12 12
ओटीटी प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी
जॉनर: हाइस्ट थ्रिलर, क्राइम एक्शन
ज्यूरिख में हुई एक बड़ी बैंक डकैती इस सीरीज की कहानी का केंद्र है। इसकी कहानी तीन अलग-अलग टाइमलाइन में आगे बढ़ती है। इसमें डकैती से पहले के 12 महीने, उसे अंजाम देने के 12 घंटे और उसके बाद के 12 दिनों की घटनाएं दिखाई जाएंगी। एक शातिर अपराधी (जेमी डोर्नन) इस डकैती की पूरी योजना बनाता है। वहीं, दूसरी तरफ एक बदनाम पूर्व एफबीआई एजेंट (एंथनी मैकी) उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे पड़ जाता है। इस पूरी कहानी में अपराधी और एजेंट के बीच चूहे-बिल्ली का रोमांचक खेल देखने को मिलेगा।
6. मर्डर इन गैलिसिया (Murder in Galicia)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जॉनर: ट्रू क्राइम ड्रामा, मिस्ट्री थ्रिलर
सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस सीरीज की कहानी एक महिला पर देर रात हुए हमले से शुरू होती है। इस मामले की जांच एक महिला सार्जेंट करती है। जांच के दौरान उसे पीड़िता के पति पर शक होने लगता है। शुरुआत में पति का व्यवहार बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाली बातें सामने आने लगती हैं। अब महिला सार्जेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर महिला पर हमला किसने किया और इसके पीछे की असली वजह क्या है?
ये दो ड्रामा फिल्में भी हो रही हैं रिलीज
7. रणाबली (Ranabaali)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जॉनर: पीरियड एक्शन ड्रामा, हिस्टोरिकल ड्रामा
राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 1870 के दशक की है, जब रायलसीमा में भयानक अकाल पड़ा था। फिल्म में विजय देवरकोंडा विजय देवरकोंडा सिंगनामाला बोब्बिली रणाबली नाम के एक योद्धा का किरदार निभा रहे हैं, जो अंग्रेजों के अत्याचार और अनाज जमा करके रखने वालों के खिलाफ लड़ाई शुरू करता है। वहीं, रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी जयम्मा के किरदार में नजर आएंगी। हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म तेलुगू के साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीम होगी।
8. पारिवारिक मनूरंजन (Parivarik ManuRanjan)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (SonyLIV)
जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी, फैमिली ड्रामा
इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म की कहानी लखनऊ के रहने वाले रंजन (पंकज त्रिपाठी) की है, जो अपनी जिंदगी बेफिक्र होकर जीता है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात दिल्ली की प्रॉपर्टी मैनेजर हेलेन (अदिति राव हैदरी) से होती है। दोनों को मजबूरी में एक पुरानी हवेली में साथ रहना पड़ता है। दोनों के स्वभाव बिल्कुल अलग हैं, इसलिए उनके बीच अक्सर नोकझोंक होती रहती है। लेकिन धीरे-धीरे यही नोकझोंक प्यार में बदलने लगती है। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब मोहल्ले के लोगों की बातें और अचानक शुरू हुई पुलिस जांच उनके रिश्ते में मुश्किलें खड़ी कर देती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



