Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार गुपचुप डेटिंग के बाद हमेशा के लिए एक हुए अनिरुद्ध रविचंदर और...

गुपचुप डेटिंग के बाद हमेशा के लिए एक हुए अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन, ग्रीस में रचाई शादी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/12/1200x900/anirudh_kavya_1794466158799_Z5Oh_1794466163632_aVCY_dac6dc27-8885-4bf6-92c8-39f045917f3c_GBPz.png

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने 11 नवंबर को अपने नए जीवन की शुरुआत की। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने 11 नवंबर को अपने प्यार काव्या मारन से शादी रचाई। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अनिरुद्ध ने भी अपने इंस्टाग्राम पर काव्या मारन संग शादी की तस्वीरें शेयर कीं। अनिरुद्ध और काव्या के रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों की डेटिंग की चर्चा साल 2025 में शुरू हुई थी। हालांकि, कपल ने कभी भी इन चर्चाओं पर मुहर नहीं लगाई।

अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं शादी की तस्वीरें

अनिरुद्ध और काव्या की शादी ग्रीस में हुई। अनिरुद्ध ने शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “My once in a lifetime, for a lifetime ❤️ 11.11” । वहीं, एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने केवल 11:11 लिखा है। शादी की ये तारीख भी खास है, लेकिन शादी की तारीख में क्या खास है, ये जानने से पहले आइए इनकी रिलेशनशिप पर एक नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें: अनिरुद्ध रविचंदर कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें उनकी फैमिली, करियर और लाइफस्टाइल

साल 2025 में शुरू हुई थी दोनों की डेटिंग की अफवाह

कपल ने अपनी रिलेशनशिप को हमेशा ही प्राइवेट रखा है, लेकिन फिर भी कई बार दोनों साथ में स्पॉट हुए जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अनिरुद्ध और काव्या, दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा साल 2025 में शुरू हुई थी। पिछले साल सोशल मीडिया पर ये अफवाहें उड़ने लगी थीं कि काव्या और अनिरुद्ध एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर और SRH की सीईओ काव्या मारन की हो रही है शादी? अंकल वाई जी महेंद्र ने कहा…

फैंस ने दोनों को साथ में स्पॉट करने का किया था दावा

इन अफवाहों को कभी हवा नहीं दी गई, लेकिन कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उन लोगों ने कपल को न्यूयॉर्क में साथ में देखा है। इंडस्ट्री के कुछ लोगों जैसे कि एक्टर वाई जी महेंद्र ने भी दोनों की रिलेशनशिप को लेकर हिंट दिया था। केपीटीवी को जून 2026 में दिए एक इंटरव्यू में वाई जी महेंद्र ने कहा था, “अनिरुद्ध बहुत ही सुलझा हुआ और सीधा लड़का है। मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक ये शादी लगभग पक्की है। वे बहुत बड़े परिवार से जुड़ने जा रहे हैं और मैं इस मौके पर उन्हें बधाई देना चाहता हूं।”

अक्टूबर 2026 में काव्या और अनिरुद्ध की शादी की चर्चा ने तूल पकड़ा। इन चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के वेडिंग निमंत्रण वाले बॉक्स भी वायरल होने लगे। इन बॉक्स की डिजाइनर रंजिनी अय्यंगार ने लिखा था- काव्या मारन और अनिरुद्ध के लिए इन निमंत्रण बॉक्स डिजाइन करना अब तक का सबसे सुखद अनुभव रहा है!” कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 10 नवंबर को अनिरुद्ध और काव्या की ग्रीस में ही सगाई हुई थी।

क्या खास है शादी की डेट?

ये तारीख अपने अंकों की वजह से खास मानी जाती है। अंक ज्योतिष में इस नंबर को एंजल नंबर माना जाता है। वहीं, कई लोग इस नंबर को मैनिफेस्टेशन का नंबर भी मानते हैं। आपने कई बार देखा होगा कि लोग 11:11 होते ही कुछ न कुछ विश मांगते हैं। कई लोगों का मानना है कि इस अंक पर मांगी गई आपकी इच्छा पूरी होती है।

रजनीकांत के रिश्तेदार हैं अनिरुद्ध

अनिरुद्ध रविचंदर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के रिश्तेदार हैं। रजनीकांत रिश्ते में अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं। अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र तमिल फिल्मों और टेलीविजन एक्टर हैं। अनिरुद्ध और काव्या की शादी में रजनीकांत भी आशीर्वाद देने पहुंचे। उनकी भी तस्वीर सामने आई है। । ‘वाय दिस कोलावेरी डी’ से ग्लोबल स्टार बने अनिरुद्ध ने ‘लियो’, ‘वेट्टैयन’, ‘विशामयार्चि’ और ‘कूली’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में म्यूजिक दिया है।

काव्या मारन के बारे में

काव्या की बात करें तो वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ और सह-मालिक हैं। काव्या के पिता कलानिधि मारन हैं। काव्या के पिता सन ग्रुप के प्रमुख हैं। काव्या ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है। वह 2016 से सन टीवी नेटवर्क से जुड़ी हैं और 2019 में कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN