Source :- INDIATV NEWS

सब्जियों और खाने-पीने की दूसरी चीजों की कीमतों में तेजी का असर अब खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर भी दिखने लगा है। अक्टूबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि सितंबर में यह 5.54 फीसदी थी। खास बात यह है कि करीब दो साल बाद महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6 फीसदी की ऊपरी सीमा से बाहर निकल गई है।
मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 8.94 फीसदी हो गई। सितंबर में यह 7.74 फीसदी थी। यानी एक महीने के भीतर खाने-पीने की चीजों की महंगाई में तेज उछाल आया है। खाने पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम परिवारों की जेब पर पड़ रहा है। CPI यानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में खाद्य पदार्थों की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी है। इसलिए इनके दाम बढ़ने से कुल खुदरा महंगाई पर भी दबाव बढ़ता है।
प्याज और लहसुन के दाम ने बिगाड़ा बजट
अक्टूबर में जिन चीजों की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई, उनमें प्याज सबसे ऊपर रहा। प्याज की महंगाई दर 116.22 फीसदी रही। इसके अलावा लहसुन के दाम में 60.74 फीसदी, अदरक में 48.32 फीसदी और नींबू में 47.30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, चांदी के आभूषणों की कीमतों में भी 52.39 फीसदी की तेजी आई।
RBI के सामने बढ़ सकती है चुनौती
RBI को खुदरा महंगाई 2 से 6 फीसदी के दायरे में रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है। अक्टूबर में महंगाई इस सीमा को पार कर गई है। इससे केंद्रीय बैंक के सामने ब्याज दरों को लेकर चुनौती बढ़ सकती है। गौरतलब है कि अक्टूबर में RBI ने करीब चार साल बाद रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 फीसदी कर दिया था। अब 2 से 4 दिसंबर के बीच होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में अक्टूबर के महंगाई आंकड़े अहम भूमिका निभा सकते हैं। महंगाई का दबाव बना रहा तो ब्याज दरों में आगे भी बदलाव की संभावना पर चर्चा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में ₹7500 टूटा गोल्ड; चेक करें 24k और 22k के नए रेट
SOURCE : INDIATV NEWS




