Home - अब फोन से ऑन होगा वॉटर हीटर! एकसाथ लॉन्च हुए कई नए...

अब फोन से ऑन होगा वॉटर हीटर! एकसाथ लॉन्च हुए कई नए प्रोडक्ट; इतनी है कीमत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Signify ब्रैंड ने भारत में EcoLink पोर्टफोलियो में नए स्मार्ट वॉटर हीटर और WinterComfort OFR रूम हीटर लॉन्च किए हैं। आइए आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं। 

होम अप्लायंसेज ब्रैंड Signify ने भारत में EcoLink पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए स्मार्ट वॉटर हीटर और ऑयल-फिल्ड रेडिएटर (OFR) रूम हीटर लॉन्च किए हैं। कंपनी का नया पोर्टफोलियो रोजमर्रा की घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें स्मार्ट फीचर्स के साथ वॉटर हीटर और अलग-अलग हीटिंग मोड वाले रूम हीटर शामिल हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

सम्बंधित सुझाव

EcoLink के स्मार्ट वॉटर हीटर की खासियत यह है कि इन्हें WiZ ऐप की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। ThermoQuad Smart मॉडल 15 लीटर और 25 लीटर क्षमता में उपलब्ध है। यूजर फोन से ही हीटर को चालू कर सकते हैं और हीटिंग का शेड्यूल भी सेट कर सकते हैं, जिससे जरूरत के समय गर्म पानी तैयार रखा जा सकता है। इसके अलावा Amazon Alexa, Google Assistant और Apple Siri Shortcuts के जरिए वॉइस कंट्रोल का विकल्प भी मिलता है।

मिले अलग-अलग क्षमता के विकल्प

कंपनी ने स्टोरेज वॉटर हीटर को अलग-अलग डिजाइन और क्षमता में पेश किया है। ThermoQuad Square मॉडल 10, 15 और 25 लीटर क्षमता में आते हैं, जबकि ThermoVault Vertical Cylinder मॉडल भी इन्हीं क्षमताओं में उपलब्ध हैं। इन स्टोरेज वॉटर हीटर को 5-स्टार BEE रेटिंग मिली है। वहीं ThermoGo इंस्टेंट वॉटर हीटर 1, 3 और 5 लीटर क्षमता में उपलब्ध हैं।

खास GlassVault टेक का सपोर्ट भी

EcoLink के स्टोरेज वॉटर हीटर में GlassVault टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें ग्लास-इनेमल की परत स्टील टैंक को जंग से बचाने में मदद करती है। DuraCore हीटिंग एलिमेंट में Incoloy 800 निकेल-क्रोमियम एलॉय और ग्लास कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिसे हार्ड-वॉटर कंडीशन के लिए डिजाइन किया गया है। HeatLock इंसुलेशन गर्म पानी को ज्यादा समय तक गर्म रखने में मदद करता है। इसके अलावा Triple Safe सुरक्षा सिस्टम में ऑटोमैटिक थर्मल कट-ऑफ, प्रेशर रिलीज और ओवरहीटिंग व ड्राई-हीटिंग से सुरक्षा शामिल है। स्टोरेज मॉडल 2 किलोवॉट हीटिंग पावर और 8 बार तक प्रेशर रेजिस्टेंस के साथ आते हैं।

सम्बंधित सुझाव

रूम हीटर रेंज भी की गई लॉन्च

सर्दियों के लिए कंपनी ने EcoLink WinterComfort OFR रूम हीटर भी पेश किए हैं। इनमें डिजिटल और एनालॉग दोनों मॉडल शामिल हैं। डिजिटल मॉडल में 11 Z-शेप फिन, डिजिटल तापमान नियंत्रण पैनल और RF रिमोट दिया गया है। एनालॉग मॉडल 11-फिन और 13-फिन विकल्पों में आते हैं। इनमें थर्मोस्टैट, 360-डिग्री व्हील और कॉर्ड वाइंडर भी मिलता है।

WinterComfort रेंज में Super Turbo PTC हीटिंग तकनीक दी गई है। इसमें अतिरिक्त सिरेमिक हीटिंग एलिमेंट तेजी से गर्मी देने में मदद करता है। एनालॉग मॉडल में अतिरिक्त 400 वॉट हीटिंग के साथ कुल आउटपुट 2,900 वॉट तक है, जबकि डिजिटल मॉडल का कुल आउटपुट 2,700 वॉट है। यूजर ECO 1,000 वॉट, COZY 1,500 वॉट और BOOST 2,500 वॉट जैसे अलग-अलग हीटिंग मोड चुन सकते हैं। सुरक्षा के लिए टिप-ओवर ऑटो कट-ऑफ और थर्मल प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

इतनी रखी गई है इंस्टेंट वाटर हीटर की कीमत

कीमत की बात करें तो EcoLink इंस्टेंट वॉटर हीटर की शुरुआती MRP 5,999 रुपये है। स्टोरेज वॉटर हीटर की शुरुआती MRP 13,999 रुपये और WinterComfort OFR रूम हीटर का शुरुआती MRP 16,999 रुपये है। इन्हें Signify के D2C चैनल, Amazon India, Philips Smart Light Hubs और प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

वारंटी के मामले में ThermoQuad और ThermoVault स्टोरेज वॉटर हीटर पर 10 साल की टैंक वारंटी, 4 साल की हीटिंग एलिमेंट वारंटी और 4 साल की प्रोडक्ट वारंटी दी गई है। WinterComfort OFR रूम हीटर पर 2 साल की वारंटी है। कंपनी 300 से ज्यादा शहरों में 24 घंटे की इंस्टॉलेशन सर्विस का वादा भी करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN