Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: 5 हॉरर फिल्में, 7 से ऊपर हैं सबकी IMDb रेटिंग, वीकेंड...

OTT: 5 हॉरर फिल्में, 7 से ऊपर हैं सबकी IMDb रेटिंग, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/12/1200x900/horror_1794504816730_bEVA_1794504822988_eXDt_cf46c08e-59b6-4321-af56-3a3e882f89de_LLAc.png

OTT Horror Movies: ओटीटी पर कई सारी हॉरर फिल्में हैं, लेकिन आज हम आपको उन हॉरर फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनकी आईएमडीबी 7 से ऊपर हैं।

अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है और आप भूत-प्रेत, काला जादू और तंत्र-मंत्र से जुड़ी डरावनी कहानियों की तलाश में हैं, तो ये फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। इन फिल्मों में सिर्फ डर ही नहीं, बल्कि जबरदस्त सस्पेंस और ऐसे ट्विस्ट भी हैं, जिनका अंदाजा लगाना मुश्किल है। खास बात ये है कि इन सबकी आईएमडीबी रेटिंग 7 से ज्यादा है।

1. मसूदा (Masooda)

IMDb रेटिंग: 7.2/10

एक्टर्स: संगीता, थिरुवीर, काव्या कल्याणराम और शुभलेखा सुधाकर

निर्देशक: साई किरण

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो

फिल्म की कहानी एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले शख्स की है। उसके पड़ोस में एक महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। एक दिन महिला की बेटी अचानक अजीब और डरावनी हरकतें करने लगती है। मां को लगता है कि उसकी बेटी पर किसी बुरी आत्मा का साया है। ऐसे में पड़ोस में रहने वाला शख्स उनकी मदद करने का फैसला करता है। लेकिन इसके बाद उनके साथ एक के बाद एक कई डरावनी घटनाएं होने लगती हैं।

2. विरुपाक्ष (Virupaksha)

IMDb रेटिंग: 7.2/10

एक्टर्स: साई धर्म तेज, संयुक्ता मेनन, राजीव कनकाला, सुनील, ब्रह्माजी, अजय और रवि कृष्णा

निर्देशक: कार्तिक वर्मा दांडू

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

फिल्म की कहानी 1990 के दशक के एक गांव की है, जहां काला जादू करने के शक में एक परिवार की हत्या कर दी जाती है। इस घटना के बाद गांव में एक के बाद एक रहस्यमयी और डरावनी मौतें होने लगती हैं। इसी बीच सूर्या नाम का एक शख्स गांव पहुंचता है और इन मौतों की वजह जानने की कोशिश करता है। जांच के दौरान उसे एक पुराने श्राप और उससे जुड़े कई चौंकाने वाले राज पता चलते हैं।

3. मा ऊरी पोलिमेरा (Maa Oori Polimera)

IMDb रेटिंग: 7.2/10

एक्टर्स: सत्यम राजेश, साहिती और बालादित्य

निर्देशक: डॉ. अनिल विश्वनाथ

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

गांव की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की कहानी काले जादू, तंत्र-मंत्र और रहस्यमयी घटनाओं से जुड़ी है। गांव में अचानक कुछ ऐसी अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं, जिनकी वजह किसी को समझ नहीं आती। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इन घटनाओं से जुड़े कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। फिल्म में डर के साथ सस्पेंस भी है, जो दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखता है।

4. अंधागारम (Andhaghaaram)

IMDb रेटिंग: 7.5/10

एक्टर्स: अर्जुन दास, पूजा रामचंद्रन और विनोद किशन

निर्देशक: वी. विग्नराजन

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

यह एक हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी तीन अलग-अलग लोगों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। तीनों के साथ कुछ ऐसी अजीब और डरावनी घटनाएं होती हैं, जिन्हें समझ पाना आसान नहीं है। शुरुआत में ये घटनाएं अलग-अलग लगती हैं, लेकिन धीरे-धीरे पता चलता है कि इनका आपस में गहरा संबंध है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले राज खुलते हैं, जो फिल्म का सस्पेंस और बढ़ा देते हैं।

5. यावरुम नलम (Yavarum Nalam)

IMDb रेटिंग: 7.4/10

एक्टर्स: आर. माधवन, नीतू चंद्रा और सचिन खेडेकर

निर्देशक: विक्रम कुमार

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो

फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो नए घर में रहने आता है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहता है, लेकिन धीरे-धीरे घर में अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं। परिवार के लोग टीवी पर एक सीरियल देखते हैं, जिसमें दिखाई जाने वाली घटनाएं उनकी असल जिंदगी में भी होने लगती हैं। यह देखकर परिवार के सभी लोग डर जाते हैं। आखिर टीवी सीरियल और उनकी जिंदगी के बीच क्या संबंध है? इसी रहस्य के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। फिल्म में आर. माधवन मुख्य भूमिका में हैं। इसे हिंदी में ’13B: Fear Has a New Address’ नाम से रिलीज किया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN