Source :- INDIATV NEWS

राजस्थान के जयपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक ट्रक बेकाबू होकर सर्विस लेन में घुस गया और कई गाड़ियों को रौंद डाला। इस घटना में 1 की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हैं। घायलों को आननफानन में हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। उन्हें उचित इलाज दिया जा रहा है। बता दें कि ये सड़क दुर्घटना जयपुर के VKI में हुई है। यहां अनियंत्रित होकर ट्रक Service Line में जा घुसा। विश्वकर्मा थाना इलाके के 14 नंबर के पास ये हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
ट्रक और कार का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
जयपुर में हुई दुर्घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में सामने की तरफ लगा शीशा चकनाचूर हो गया। इसके अलावा, जिस कार को ट्रक ने टक्कर मारी, उसका भी बुरा हाल हो गया। कार आगे की तरफ चपटी हो गई। कार का आगे का शीशा टूट गया और इसके साथ ही आग का फ्रेम भी टेढ़ा होकर भी एक तरफ झुक गया। कार का कुछ हिस्सा टूटकर जमीन पर गिरा हुआ भी दिखाई दे रहा है।
ये खबर अभी अपडेट हो रही है।
SOURCE : INDIATV NEWS




