Source :- INDIATV NEWS

बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपने कुक दिलीप के साथ वह आए दिन किसी न किसी नए सेलिब्रिटी के घर जाती हैं और उनके खूबसूरत और लग्जरी घर की झलक फैंस के साथ शेयर करती हैं। पिछले दिनों फराह खान ने बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के खूबसूरत घर की झलक फैंस के साथ शेयर की थी, जिसका हर कोना बेहद खूबसूरत और लग्जरी है। अब अपने हालिया व्लॉग में फराह खान बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर के घर पहुंचीं और उनके 200 साल से अधिक पुराने हेरिटेज पारसी घर की झलक दिखाई, जिसे देखकर खुद फराह भी हैरान रह गईं। घर का हर कोना लग्जरी और एंटीक्स से भरा था।
अमायरा दस्तूर का पारसी घर
फराह खान अपने हालिया व्लॉग में अमायरा दस्तूर के घर पहुंचीं और खुद भी इस हेरिटेज हाउस को देखकर हैरान रह गईं। अमायरा ने फराह से बातचीत के दौरान बताया कि उनका ये घर 200 साल से ज्यादा पुराना है और ये उनके परनाना ने बनवाया था। इस घर की फ्लोरिंग और सालों पुराने फर्नीचर देखकर फराह हैरान रह गईं। इस पर अमायरा की मां गुलजार दस्तूर बताती हैं कि उनके घर में मौजूद फर्नीचर और कटलरी भी सालों पुरानी है। अमायरा ने अपने रूम और वॉक-इन वार्डरोब का टूर भी दिया, जिसका क्लॉजेट लग्जरी ब्रांड के कपड़ों और बैग्स से भरा है। अमायरा ने ये भी बताया कि उनका रूम और वार्डरोब उन्होंने खुद तैयार किया है।
लग्जरी से भरा है अमायरा का विंटेज हाउस
अमायरा दस्तूर ने बताया कि ये घर उनके परनाना ने बनवाया था जो पीढ़ियों से उनके परिवार के पास चला आ रहा है। बाद में अमायरा के नाना ने ये घर उनकी मां को गिफ्ट में दे दिया था। फराह को अमायरा की मां ने एक करीब 200 साल पुराना केबिनेट भी दिखाया, जिसमें सालों पुरानी क्रॉकरी रखी थी, जो उनके फैमिली क्रेस्ट हैं। अमायरा ने घर का फेवरेट हिस्सा भी दिखाया, जो एक दीवार थी। इस दीवार पर फिल्मों के पोस्टर लगे थे, जो अमायरा ने लॉकडाउन के दौरान तैयार किया था। ये दीवार देखकर फराह खान भी काफी इंप्रेस हो गईं और अमायरा से कहा कि वह इसे करियर के तौर पर भी चुन सकती हैं।
अमायरा दस्तूर का वर्क फ्रंट
अमायरा दस्तूर के हालिया प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘चुंबक’ में नजर आई थीं, इस सीरीज में उन्होंने हुतोक्सी तारापोरवाला का किरदार निभाया था। जो एक स्मार्ट-टॉकिंग राइजर है, अपनी पहली किताब ‘द चुंबक चैप्टर्स’ में कॉलोनी के लोगों की जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बारे में बताती है। सीरीज में उनके साथ नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, सुमीत व्यास, संदीपा धर, मानसी पारेख, हेली शाह, सुमीत राघवन, अतुल कुमार, अर्जुन बिजलानी, अनंत जोशी और डेलनाज ईरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। आतिश कपाड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित इस सीरीज का निर्माण जमनादास मजेठिया ने किया है।
SOURCE : INDIATV NEWS




