Home rss world hindi खौफ के साए में ‘आतंक के सौदागर’, हाफिज सईद और मसूद अजहर...

खौफ के साए में ‘आतंक के सौदागर’, हाफिज सईद और मसूद अजहर को ISI ने पहुंचाया सेफ हाउस

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने एक बार फिर से मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकाने बदल दिए हैं। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक यह फैसला पाकिस्तान में अननोन मैन के डर से लिया गया है।

भारत के खिलाफ आतंक की साजिश रचने वाले हाफिज सईद और मसूद अजहर इन दिनों खौफ के साए में जी रहे हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई ने इन दोनों के ऊपर जान के खतरे के देखते हुए इन्हें नए ठिकानों पर भेज दिया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इन दोनों खूंखार आतंकियों के ठिकाने बदलने के पीछे भारत की तरफ से होने वाले हमले का डर बताया जा रहा है। ISI को डर है कि ऑपरेशन सिंदूर की तरह सीधे इमारत पर हमला या ‘अननोन गनमैन’ के जरिए इन दोनों को निशाना बनाया जा सकता है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ISI ने पिछले हफ्ते ही दोनों की लोकेशन में बदलाव किया है। इसमें लश्कर ए तैयबा चीफ सईद को लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट किया गया है। इसे यहां पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के पास किसी खुफिया जगह पर रखा गया है। दूसरी तरफ जैश एक मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को भी सिंध प्रांत ले जाया गया है। सूत्रों की माने तो पाकिस्तान में मौजूद इन आतंकियों को अब अननोन गनमैन का डर सता रहा है। क्योंकि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में भारत क दुश्मनों का लगातार सफाया किया जा रहा है।

जेल में नहीं खुफिया जगह पर सुरक्षित है हाफिज सईद

पाकिस्तान ने वैश्विक स्तर पर अपनी छवि सुधारने के लिए हाफिज सईद को जेल में डालने का स्वांग रचा है। उसने दुनिया से कहा है कि सईद को कोट लखपत जेल में बंद रखा गया है। लेकिन इस मामले के जानकार लोगों के मुताबिक, यह केवल एक दिखावा है। वह ISI द्वारा दिए गए सुरक्षित ठिकाने पर आराम से रहा है।

26/11 का आरोपी खौफ के साए में काट रहा जिंदगी

पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले इन आतंकियों की नींद हराम हो रखी है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय मिसाइलों ने बहावलपुर में जैश के ठिकानों को भी निशाना बनाया था। उस हमले में मसूद अजहर के कई करीबी मारे गए थे। तब से लेकर अब तक यह आतंकी संगठन अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहा है।

लेकिन फिलहाल पाकिस्तान की मीडिया की मानें, तो पाकिस्तान ने इन दोनों को अंडरग्राउंड करने का फैसला लिया है। हालांकि, इसके पीछे की वजह पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN