Home Latest news ताज़ा खबर कैंसर से आदित्य कृपालानी की बेटी अनुराधा का निधन, इमोशनल वीडियो शेयर...

कैंसर से आदित्य कृपालानी की बेटी अनुराधा का निधन, इमोशनल वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

4
0

Source :- INDIATV NEWS

फिल्म निर्माता आदित्य कृपालानी की बेटी अनुराधा पांडे का कैंसर के कारण निधन हो गया। निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर इस बारे में जानकारी दी और एक भावुक वीडियो शेयर किया। उन्होंने इस इमोशनल वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया की सबसे अच्छी बेटी। हमारे लिए। @pandey.anuradha।’ वीडियो में वे कहते हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे यह बात कैसे कहें। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने अपनी बेटी के बारे में बात की है।

बेटी के निधन से आदित्य कृपालानी सदमे

फिल्म निर्माता आदित्य ने कहा, ‘जब आपके बच्चे को कैंसर हो जाता है, जब आपकी बेटी को कैंसर हो जाता है और वह भी स्टेज फोर ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर तो जब भी आप उसके साथ सर्कल ऑफ लाइफ जैसे गाने सुनते हैं तो हमेशा यही उम्मीद करते हैं कि हमारा बच्चा नहीं मरेगा। हमारा बच्चा इस दुनिया से नहीं जाएगा। हम नहीं चाहेंगे कि हमें अपने सभी विश्वासों पर फिर से सोचना पड़े और इस दर्द से गुजरना पड़े।’

आदित्य ने बयां किया बेटी को खोने का दर्द

आदित्य कृपालानी ने आगे कहा कि दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने अपने बच्चों, भाई-बहनों या अपनों को खो दिया है, लेकिन कोई भी यह नहीं मानना ​​चाहता कि ऐसा उनके साथ भी हो सकता है। आदित्य ने आगे कहा, ‘लेकिन आखिरकार हमें यह समझना ही पड़ता है कि दुनिया में जिन लोगों के बच्चों को कैंसर हुआ और जिन्होंने उन्हें खो दिया उन्होंने भी बिल्कुल वैसा ही महसूस किया होगा, जैसा हम कर रहे हैं।’

फिल्म निर्माता ने लोगों से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की

फिल्म निर्माता आदित्य कृपालानी ने आगे कहा, ‘अनुराधा अब हमारे बीच नहीं रहीं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हमें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है। हमें अपने आस-पास के माहौल, जहां खुशी हो या खुशी की कमी और अपनी शारीरिक आदतों, खान-पान की आदतों आदि पर गौर करना चाहिए और उन्हें बेहतर बनाना चाहिए, क्योंकि ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है।’ आदित्य ने कैंसर से लड़ रहे लोगों और उनके परिजनों को एक संदेश देते हुए कहा, ‘आप अकेले नहीं हैं। लोग इस दौर से गुजरते हैं; यह दर्द सच है और यह दुख भी सच है।’

आदित्य ने जिंदगी के मुश्किल दौर पर की बात

उन्होंने आगे कहा कि अनुराधा के माता-पिता के रूप में उन्होंने यह स्वीकार कर लिया है कि उनकी बेटी के साथ ऐसा हुआ है। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘हमने दया और प्यार के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।’ आदित्य कृपालानी बहुत इमोशनल है, क्योंकि हल ही में जब उन्होंने ‘धड़क 2’ का रिव्यू दिया था तो वह रो पड़े थे।

ये भी पढ़ें – रणवीर सिंह के नाना राम हिंगोरानी का दिवाली के दिन निधन, 96 की उम्र में ली अंतिम सांस, कजिन सौम्या ने की पुष्टि

Latest Bollywood News

SOURCE : INDIATV NEWS