Home rss sports hindi लक्ष्य सेन का ऐतिहासिक कमाल! जापान में तिरंगा लहराकर बने कुमामोटो मास्टर्स...

लक्ष्य सेन का ऐतिहासिक कमाल! जापान में तिरंगा लहराकर बने कुमामोटो मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन साल 2026 में लगातार दो बीडब्ल्यएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीतने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उन्होंने जापान में कुमामोटो मास्टर्स के फाइनल मुकाबले में जापान के कोकी वातानाबे को तीन सेटों तक चले मैच में 2-1 के अंतर से मात देने के साथ इतिहास रच दिया है। लक्ष्य सेन कुमामोटो मास्टर्स का टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस फाइनल मैच में लक्ष्य सेन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी जिसमें उनको पहले सेट में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद उनकी बेहतरीन वापसी देखने को मिली और अगले दोनों सेट को एकतरफा जीतने के साथ वह खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रहे और इतिहास रच दिया।

पहले सेट में मिली करारी हार, अगले दो सेट में लक्ष्य का दिखा दबदबा

कुमामोटो मास्टर्स के फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन का सामना मेजबान देश के खिलाड़ी कोकी वातानाबे से था, जिसमें उनको पहले सेट में एकतरफा 13-21 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लक्ष्य सेन ने दूसरे सेट से वापसी की राह पकड़ी और कम गलतियां करने के साथ इसे 21-18 के अंतर से जीतने के साथ मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अब सभी की नजरें तीसरे और आखिरी सेट को लेकर थी जिसमें लक्ष्य सेन का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला और उन्होंने इसे एकतरफा 21-14 के अंतर से जीतने के साथ खिताब भी अपने नाम कर लिया। लक्ष्य सेन ने इस फाइनल मैच को अपने नाम करने के लिए 64 मिनट का समय लिया। इसी के साथ लक्ष्य के करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्होंने एक ही सीजन में दो वर्ल्ड टूर खिताब जीते हैं।

मुझे खुशी है कि इस बार मैं उससे बेहतर प्रदर्शन कर सका

लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स का खिताब जीतने के बाद दिए बयान में अपनी खुशी को व्यक्त किया जिसमें उन्होंने कहा कि मुश्किल मैचों के बावजूद मैंने अपना आत्मविश्वास बनाए रखा। कई मैचों में मेरी शुरुआत खराब रही और मैं पहला गेम हार गया था, लेकिन अच्छी बात यह रही कि मैंने खुद पर भरोसा रखा, खेलना जारी रखा और संघर्ष करता रहा। यहां खिताब जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले साल मैं सेमीफाइनल तक पहुंचा था और मुझे खुशी है कि इस बार मैं उससे बेहतर प्रदर्शन कर सका। यह मेरा लगातार दूसरा खिताब है और मैं आगे भी इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहूंगा। इस जीत ने हांगझोऊ में होने वाले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2026 के लिए क्वालीफाई करने की लक्ष्य की दावेदारी को और मजबूत कर दिया है। कुमामोटो में मिली इस जीत से उन्हें 9200 रैंकिंग प्वाइंट्स मिले हैं।

ये भी पढ़ें

यूथ ओलंपिक में अंबेकर मीतई ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल

यूथ ओलंपिक गेम्स में तानिया का कमाल, बीच रेसलिंग में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान

SOURCE : KHABAR INDIAN TV