Home LIFESTYLE NEWS HINDI 80 किलो से ज्यादा वजन वालों के लिए कोच ने बताया वर्कआउट...

80 किलो से ज्यादा वजन वालों के लिए कोच ने बताया वर्कआउट प्लान, ओवरवेट लोग जरूर अपनाएं

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

80 किलो से ज्यादा वजन वाले लोग जब फिटनेस की शुरुआत करते हैं तो सही वर्कआउट प्लान को फॉलो करना जरूरी है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर फैट लॉस कोच ने वर्कआउट प्लान बनाने का आसान तरीका बताया है। जिसे ओवरवेट लोग फॉलो कर सकते हैं। 

अगर वजन हाइट और उम्र से ज्यादा हो तो व्यक्ति ओवरवेट माना जाता है। ऐसे में फैट लॉस कोच ने 80 किलो से ज्यादा वजन वाले लोगों के लिए फिटनेस की शुरुआत करने के लिए सही वर्कआउट प्लान बताया है। किसी भी फिटनेस प्लान की शुरुआत करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में बिना सोचे-समझे कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने के बजाय सही तरीके और सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी है। फिटनेस कोच का कहना है कि ज्यादा वजन वाले लोगों को वर्कआउट के दौरान जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि हर व्यक्ति का शरीर और फिटनेस लेवल अलग होता है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही शारीरिक गतिविधियां चुननी चाहिए। इंस्टाग्राम पर फैट लॉस कोच डॉ. हसनैन रिजवी ने वजन के मुताबिक वर्कआउट प्लान कस्टमाइज करने का तरीका बताया है।

वॉकिंग और जॉगिंग

कोच कहते हैं कि जो भी तुम्हारा वजन है उसे 10 से डिवाइड करें। जैसे आपका वजन अगर 80 किलो है तो इसे 10 से डिवाइड करने के बाद नंबर आएगा 8। अब आपको सबसे पहले 8 मिनट के लिए वॉक करनी है। अच्छे से वॉक करने के बाद आपको 8 मिनट के लिए ही जॉगिंग करनी है। जॉगिंग आपको अपनी स्पीड पर ही करनी है। वॉकिंग और जॉगिंग दोनों ही सेहत को बेहतर बनाने और फिट रहने के आसान तरीके हैं। नियमित रूप से पैदल चलने और जॉगिंग करने से शरीर एक्टिव रहता है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

हाई नीज एक्सरसाइज

अब अगले स्टेप में अपने वजन को 2 से डिवाइड करें। यानी वजन का आधा। जैसे अगर वजन 80 है तो 2 से डिवाइड करने के बाद 40 आएगा। अब आपको 40 मिनट तक हाई नीज एक्सरसाइज करनी है। हाई नीज एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसमें एक ही जगह खड़े होकर बारी-बारी से दोनों घुटनों को कमर की ऊंचाई तक उठाया जाता है। इस एक्सरसाइज में शरीर तेजी से मूव करता है, जिससे हार्ट रेट बढ़ती है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसकी काउंटिंग में आपको दोनों तरफ 40-40 बार करना है।

स्क्वेट्स और वॉल पुशअप्स

इसमें आपको अपने वजन को 4 से डिवाइड करना है। जैसे वजन 80 है तो 4 से डिवाइड करने के बाद नंबर 20 आएगा। अब 20 बार आपको स्क्वेट्स करने है। हालांकि, एक्सपर्ट कहते हैं कि जितनी शरीर अनुमति दे सिर्फ उतने स्क्वेट्स करें। इसके अलावा आपको 20 ही वॉल पुशअप्स करने है।स्क्वेट्स एक बेहतरीन बॉडीवेट एक्सरसाइज है, जो पैरों और शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसे करने के लिए पैरों को कंधों की चौड़ाई के बराबर खोलकर खड़े हों। अब घुटनों को मोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे बैठें, जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों। इसके बाद वापस सीधे खड़े हो जाएं।

लास्ट में फिर से वॉक और जॉग

अंत में आपको दोबारा से वहीं जॉगिंग और वॉकिंग करनी है। ये आपको उसी नंबर के मुताबिक करनी है जो आपको पहली बार में वजन डिवाइड करके मिला था। इसमें बस पहले जॉगिंग और फिर वॉक करनी है।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN