Home rss world hindi हां, हां करके कुछ नहीं किया; नेतन्याहू के ऊपर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति...

हां, हां करके कुछ नहीं किया; नेतन्याहू के ऊपर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का आरोप

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ऊपर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाजा युद्ध के दौरान नेतन्याहू ने कई बार झूठे वादे किए। वह ऐसे वादे थे, जिन्हें वह कभी पूरा नहीं करना चाहते थे।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली नेता नेत्यन्याहू के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि गाजा में शांति स्थापित करने के लिए नेतन्याहू ने ऐसे कई वादे किए, जिसे उन्होंने कभी पूरा नहीं किया। बाइडेन ने आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने अपने अल्पकालिक राजनीतिक हितों के लिए इजरायल के हितों को ताक पर रख दिया। नेतन्याहू के नेतृत्व में इजरायल ने अमेरिका में जो किया उससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसकी छवि धूमिल हुई।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का यह बयान उनकी आने वाली किताब ‘प्रॉमिस मी,अमेरिका’ से सामने आया है। सीएनएन ने इस किताब के कुछ हिस्सों को साझा करते हुए इजरायल और अमेरिका के रिश्तों पर प्रकाश डाला। बाइडन प्रशासन के दौरान हुए 7 अक्तूबर के हमले के बाद पूरे इलाके में तनाव था। बकौल बाइडन अमेरिका ने बार-बार नेतनयाहू प्रशासन से गाजा में शांति बरतने की अपील की थी। लेकिन नेतन्याहू ने हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर इसे टाल दिया। बकौल, बाइडेन नेतन्याहू के इस तरीके से वह काफी निराश थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन प्रशासन लगातार इजरायल से फिलिस्तीन में हमलों को कम करने और नागरिकों को सुरक्षित करने की अपील कर रहा था। नेतन्याहू भी इस बात से सहमत थे कि गाजा में बढ़ता मृतकों का आंकड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इजरायल के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। लेकिन इसके बाद भी वह गाजा में युद्ध रोकने या शांति कायम करने के प्रयासों के साथ नहीं खड़े हुए। बकौल बाइडन, जब भी इजरायलीयों को इस बारे में बताया जाता, उनके पास दूसरे बहाने होते। वह हर बार इस पर अमल करने का वादा करते, लेकिन इसको लेकर कुछ नहीं करते।

नेतन्याहू ने झूठे वादे किए- बाइडेन

बाइडन ने नेतन्याहू के ऊपर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू को ऐसे वादे करने में भी कोई झिझक नहीं थी, जिन्हें न तो वह पूरा करना चाहते थे और न ही उनमें ऐसा करने की क्षमता थी।” बाइडन ने कहा, “मैं निराश था क्योंकि वह एक राजनेता की तरफ इजरायल के दीर्घकालिक हितों के बारे में नहीं सोच रहे थे। वह केवल अपने अल्पकालिक हितों की बारे में सोच रहे थे।”

बता दें, बाइडन के राष्ट्रपति रहते इजरायल के ऊपर 7 अक्तूबर जैसा बड़ा हमला हुआ। इस हमले के बाद इजरायल ने गाजा के ऊपर धावा बोल दिया। अमेरिका के लाख मना करने के बाद भी इजरायल ने जमकर बमबारी की। पूरे गाजा को खंडहर में बदल दिया। इस हमले में हजारों लोग मारे गए। तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन कई बार इजरायल पहुंचकर शांति करवाने का प्रयास करते हुए नजर आए, लेकिन आखिरी मौके पर इजरायल ने बात नहीं मानी। ऐसा करते-करते यह युद्ध लंबे समय तक खिंचता गया।

विशेषज्ञों की मानें, तो नेतन्याहू इस युद्ध को लंबा खींचना चाहते थे। क्योंकि ऐसा करने पर उन्हें राजनीतिक इम्यूनिटी मिली हुई थी। जितना लंबा युद्ध जा रहा था, वह चुनाव से उतने ही दूर थे। इस उद्देश्य में वह काफी हद तक सफल भी रहे। अमेरिका में जब तक बाइडन रहे, इजरायल युद्ध जारी रहा। ट्रंप के आने के बाद ही यह युद्ध समाप्त हुआ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN