Home LIFESTYLE NEWS HINDI ठंड में लाजवाब लगती है राजस्थानी मसाला मक्की की बाटी, एक बार...

ठंड में लाजवाब लगती है राजस्थानी मसाला मक्की की बाटी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

राजस्थान की ट्रेडिशनल मक्की की बाटी को मसालेदार ट्विस्ट देकर बना सकते हैं। बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम लगने वाली बाटी को कड़ी या फिर लहसुन की चटनी के साथ बेहद सर्व कर सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में मक्की का आटा सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। आप मक्की से बाटी बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसकी खासियत है कि इसमें मक्के के आटे का देसी स्वाद और राजस्थानी मसालों की खुशबू का बेहतरीन मेल मिलता है। इसे स्टीम करके, तंदूर में या धीमी आंच पर सेंककर तैयार किया जा सकता है। यहां सीखिए इसकी रेसिपी-

राजस्थानी मसाला मक्की की बाटी बनाने की सामग्री

-2 कप मक्के का आटा

-स्वादानुसार नमक

-1 छोटा चम्मच साबुत धनिया

-1/4 छोटा चम्मच जीरा

-1/2 छोटा चम्मच सौंफ

-1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

-1 हरी मिर्च, कटी हुई

-1/4 छोटा चम्मच हींग

-1 छोटा चम्मच पापड़ खार

-1-2 बड़े चम्मच हरा धनिया

-1 बड़ा चम्मच घी

आलू मसाला के लिए –

-1 छोटा चम्मच तेल

-1/4 छोटा चम्मच हींग

-1/2 छोटा चम्मच जीरा

-1/4 कप हरी मटर

-1 उबला हुआ आलू

-1 हरी मिर्च, कटी हुई

-1 छोटा चम्मच धनिया

-1 छोटा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

-1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

-1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-स्वादानुसार नमक

राजस्थानी मसाला मक्की की बाटी बनाने की विधि

बाटी के लिए मक्के का आटा तैयार करें

1) सबसे पहले एक बड़ी परात या गहरे बर्तन में 2 कप मक्के का आटा लें।

2) अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें।

3) साबुत धनिया को हल्का दरदरा कूटकर डालें। इससे बाटी में बहुत अच्छा स्वाद और खुशबू आएगी।

4) इसके बाद जीरा, सौंफ और कसूरी मेथी डालें।

5) अब बारीक कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें।

6) इसमें हींग और 1 छोटा चम्मच पापड़ खार मिलाएं।

7) अब 1 बड़ा चम्मच घी डालकर सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिला लें।

8) अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटा गूंथना शुरू करें।

9) मक्के का आटा गेहूं के आटे की तरह लचीला नहीं होता, इसलिए पानी एक साथ न डालें।

10) आटे को हथेलियों से दबाते हुए अच्छी तरह मसल-मसलकर गूंथें, ताकि उसमें कोई सूखापन या दरार न रहे।

11) लगभग 5-7 मिनट तक आटे को अच्छी तरह मसलकर तैयार करें।

12) आटा न ज्यादा सख्त होना चाहिए और न ही बहुत ढीला। इसे ऐसा रखें कि आसानी से लोई बन सके।

मसालेदार स्टफिंग बनाएं

1) सबसे पहले गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें 1 छोटा चम्मच तेल गर्म करें।

2) तेल गर्म होने पर हींग डालें। अब जीरा डालें और उसे हल्का चटकने दें।

3) इसके बाद हरी मटर डालकर 1-2 मिनट तक भूनें। यदि मटर सख्त है तो थोड़ा पानी डालकर नरम कर लें।

4) अब इसमें उबला हुआ आलू डालें और कलछी की मदद से अच्छी तरह मैश करें।

5) बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें।

6) अब धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।

7) स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

8) अंत में कटा हुआ हरा धनिया डालें।

9) इस मसाले को धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें, ताकि सभी मसाले अच्छी तरह मिल जाएं।

बाटी में आलू की स्टफिंग भरें

1) तैयार मक्के के आटे को एक बार फिर हल्के हाथों से मसल लें। अब आटे की बराबर आकार की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।

2) एक लोई को हथेली पर रखें और उंगलियों की सहायता से धीरे-धीरे कटोरी जैसा आकार दें।

3) अब इसके बीच में 1-2 चम्मच तैयार आलू-मटर का मसाला रखें।

4) आटे के किनारों को धीरे-धीरे उठाकर स्टफिंग को चारों तरफ से बंद कर दें।

5) अब हल्के हाथों से इसे गोल बाटी का आकार दें।

6) ध्यान रखें कि कहीं से भी आटा खुला न रहे और स्टफिंग बाहर न निकले।

7) इसी तरह सभी बाटियां तैयार कर लें।

बाटियों को स्टीम करें और धीमी आंच पर सेंकें

इन्हें 10 मिनट तक स्टीम करें और फिर धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक भूनें। इन्हें बीच-बीच में पलटते रहें ताकि ये चारों तरफ से बराबर पकें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN