Home rss business hindi कोल इंडियी की सब्सिडियरी Mahanadi Coalfields ने 129-126 रुपये तय किया प्राइस...

कोल इंडियी की सब्सिडियरी Mahanadi Coalfields ने 129-126 रुपये तय किया प्राइस बैंड; 19 नवंबर से आईपीओ ओपन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Mahanadi Coalfields IPO: महानदी कोलफिल्ड्स लिमिटेड ने आईपीओ के लिए 129 रुपये से 136 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तक किया है
  • कंपनी का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा

Mahanadi Coalfields IPO: कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी महानदी कोलफिल्ड्स लिमिटेड का आईपीओ आ रहा है। इस सरकारी कंपनी ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 129 रुपये से 136 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।

19 नवंबर को खुलेगा आईपीओ (Mahanadi Coalfields IPO Dates)

रिटेल निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा। निवेशकों के पास 23 नवंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 8981.12 करोड़ रुपये है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। मौजूदा निवेशक आईपीओ में शेयर बेच रहे हैं। बता दें, आईपीओ में मौजूदा निवेशक शेयरों की बिक्री कर रहे हैं इसलिए आईपीओ का पैसा कंपनी के उपयोग में नहीं आएगा।

कितना है लॉट साइज (Mahanadi Coalfields lot size)

आईपीओ के लिए इस कंपनी ने 110 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14960 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया गया है।

आईपीओ में अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा गया है एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है।

कितना है जीएमपी (Mahanadi Coalfields GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 7 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर है। कल और आज के जीएमपी में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है।

इस कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?

महानदी कोलफिल्ड्स को वित्त वर्ष 2026 के दौरान कुल 10678 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। जोकि सालाना आधार पर 1.3 प्रतिशत अधिक है। हालांकि पिछले वित्त वर्ष कंपनी के रेवन्यू में सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। तब कंपनी की कुल आय 30550 करोड़ रुपये थी।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN