Home rss world hindi थाईलैंड में बेहद दर्दनाक हादसा; फुकेट के कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग,...

थाईलैंड में बेहद दर्दनाक हादसा; फुकेट के कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 11 लोग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

थाईलैंड के फुकेट में चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगी है। 11 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।  कैसे लगी इतनी भीषण आग?

थाईलैंड में पर्यटकों के बीच मशहूर फुकेट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तड़के एक चार मंजिले कॉमर्शियल इमारत में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने की वजह को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने बताया है कि आग सोमवार तड़के सुबह लगी। फुकेट के पातोंग इलाके के एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे यहां के एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। इसके बाद दमकल की टीमें फौरन मौके पर पहुंचीं। अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे का समय लग गया।

कई घायल

इसके बाद इमारत के अंदर से अब तक 11 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में थाईलैंड और म्यांमार के नागरिक शामिल हैं। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे में 16 लोग घायल हो गए हैं। दम घुटने और कांच से चोट लगने की वजह से इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे लगी इतनी भीषण आग?

इधर आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। एक अधिकारी ने बताया है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बता दें कि थाईलैंड से इससे पहले भी कई बार भीषण आग की खबरें सामने आई हैं। इसी साल जुलाई में बैंकॉक के एक बार में भीषण आग से करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 2009 में भी नए साल के जश्न के दौरान एक नाइट क्लब में आग लगने से 67 लोगों की जान चली गई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN