Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/16/1200x900/Raghu_Ram_1794834432451_dXsH_1794834441268_HRj2_45cc05dd-dc83-46fe-9cb7-72d537171534_kgDS.jpgRaghu Ram in Roadies Rebirth: एक बार फिर छोटे पर्दे पर रघु उस रियलिटी शो के जरिए कमबैक करने जा रहे हैं, जिसकी वह कभी पहचान हुआ करते थे।
रियलिटी टीवी शो रोडीज के शुरुआती सीजन्स देख चुके दर्शक रघु के बिना कभी इस शो की कल्पना ही नहीं कर पाए। साल 2014 में रघु राम और उनके भाई राजीव लक्ष्मण ने प्रोड्यूसर्स के दखल का हवाला देते हुए यह शो छोड़ दिया था। अब करीब 12 साल के बाद रघु राम एक बार फिर उसी शो में लौट आए हैं, जिसकी वह पहचान हुआ करते थे। एमटीवी ‘रोडीज रीबर्थ’ में रघु राम बतौर होस्ट फिर कमबैक कर रहे हैं।
‘एक बार फिर सब कुछ बदलने वाला है’
रघु राम ने सोमवार को एक प्रेस मीट में कहा, “रोडीज इंडिया का सबसे लंबे वक्त से चला आ रहा रियलिटी शो है। इतने सालों में इसका रंग-रूप लगातार बदला है। शुरुआती 10 सालों तक इस शो में एक खास फॉरमैट फॉलो किया और फिर इसे आगे बढ़ाने और रिलेवेंट बनाए रखने के लिए इसका फॉरमैट बदलना पड़ा। फिर गैंग लीडर्स आए और शो की पॉपुलैरिटी बढ़ती चली गई। अब यह शो रोडीज अपने तीसरे दशक में है और एक बार फिर से सब कुछ बदलने वाला है।”
‘यह मेरा पुनर्जन्म है और सच कहूं तो..’
रघु राम ने कहा कि यह उनका भी पुनर्जन्म है। यह मेरा नया जन्म है, और सच कहूं तो, यह रोडीज के लिए सबसे बुरी खबर है। क्योंकि इस नए जन्म का उनका सफर किसी नरक से कम नहीं होने वाला है। बता दें कि रघु राम के बाद रोडीज के इस नए सीजन में ‘मौत या दोबारा जन्म’ का फैसला करने की कुछ स्पेशल पावर्स होंगी। बता दें कि साल 2024 में रघु राम ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि कैसे उन पर प्रेशर बहुत बढ़ रहा था। यही वजह थी कि उन्होंने शो छोड़ दिया।
कैसा होगा रोडीज रीबर्थ का फॉरमैट?
रघु राम इस सीजन में केवल एक नॉर्मल होस्ट नहीं होंगे। उन्हें कंटेस्टेंट्स के सफर पर खेल से बाहर करने या दूसरा मौका देने (डेथ और रीबर्थ) का फैसला लेने की खास पावर्स दी गई हैं। इस सीजन को पहले से ही रणविजय सिंह होस्ट कर रहे हैं, रघु उनके साथ होंगे। इसमें 6 गैंग लीडर्स को 2 टीमों में बांटा गया है, जहां रघु राम की एंट्री शो का रोमांच और बढ़ाएगी। रघु राम ने प्रेस मीट में कहा, “बहुत से लोग मुझे रोडीज में वापस देखना चाहते थे। खैर, आप जो विश मांगते हैं, उससे सावधान रहें।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




