Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/16/1200x900/wewdfftftgfggtffrdfffvc_1794832218789_MDfv_1794832223016_qeOb_a06fffa2-fc48-4c84-8657-b213ce4b2809_QgIJ.jpgजैकी श्रॉफ की फिल्म काली खेती रिलीज होने वाली है। एक्टर ने हमारे साथ खास बातचीत में बताया कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कैसा था उनके बेटे टाइगर श्रॉफ का रिएक्शन। जानिए-
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ अपनी नई हॉरर फिल्म काली खेती लेकर आ रहे हैं। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो खेत से जुड़ा है। फिल्म में शरद केलकर वीरेंदर सक्सेना जैसे एक्टर्स ने काम किया है। अब एक्टर ने खुद अपनी फइस फिल्म के बारे में बात की। साथ ही ये भी बताया कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद उनके बेटे टाइगर श्रॉफ और बेटी कृष्णा श्रॉफ का क्या रिएक्शन था।
जैकी श्रॉफ की फिल्म काली खेती का ट्रेलर देखने के बाद ऐसा था टाइगर श्रॉफ का रिएक्शन
हमारे साथ खास एक्सक्लूसिव बातचीत में जैकी श्रॉफ ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म काली खेती पर उनके दोनों बच्चों ने क्या रिएक्शन दिया था। एक्टर ने कहा, ‘ सबने यही बोला कि उन्हें ट्रेलर बहुत अच्छा लग रहा है आपका। टाइगर ने बोला वैरी गुड डैडी। बहुत अच्छा कहा सबने। मेरी बेटी कृष्णा भी बोली अच्छा लगा। अच्छा तो अच्छा बोलते हैं बुरा तो बुरा बोलेंगे।’
जैकी श्रॉफ बोले नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए
आगे जैकी श्रॉफ ने 25 साल के डायरेक्टर हरिस इम्तियाज खान की खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने सीखा है कि इंडस्ट्री में नए लड़कों को भी मौका देना चाहिए। इसलिए जब डायरेक्टर हरिस ने उन्हें कहानी सुनाई तो उन्होंने बिना देरी किए ह हां कह दिया था। उन्होंने काली खेती साइन करने पर कहा, ‘जब डायरेक्टर आए मेरे पास ये कहानी लेकर तो मैं और मर्डर मिस्ट्री वगैरह की थी ना, मगर यहां पर जो था वो पूरी तरह से हॉरर था। और जो कहानी लिख रहा था वो एक 25, 26 साल का जवान लड़का । वो जिस विश्वास से मेरे पास आया, और मेरी आदत है कि हमने हमारे पुरखों से यही सीखा है कि कोई बच्चों को एक हाथ दे दे तो अच्छा होता है। हमारे बच्चे टाइगर को, कृष्णा को भी सब ऐसे ही यहां तक ले आए हैं। मैंने सोचा कि ये मेरा फर्ज बनता है कि जितने भी जवान बच्चे आएंगे, उनको सुनो और उनका दिल मत तोड़ो।’
जैकी श्रॉफ ने की अपने सिनेमेटोग्राफर की तारीफ
जैकी श्रॉफ ने आगे अपनी फिल्म के बारे कहा कि इससे बड़े सिनेमेटोग्राफर किरण देवहंस भी जुड़े हैं। ये वहीं हैं जिन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म जोधा अकबर और अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की सिनेमेटोग्राफी की थी। एक्टर ने कहा कि अब उन्होंने काली खेती पर पर काम किया है। तीनों ही अलग तरह की फिल्में हैं।
जैकी श्रॉफ की फिल्म काली खेती की रिलीज डेट
जैकी श्रॉफ ने कहा कि उनकी फिल्म काली खेती एक फिक्शन फिल्म है। इसका असलियत से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने खुद कभी किसी इस तरह की कहानी के बारे में नहीं सुना है। ये कहानी भी उनके ही डायरेक्टर ने लिखी है फिल्म 20 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म शरद केलकर को जैकी श्रॉफ के बेटे के रूप में दिखाया जाएगा। वीरेंदर सक्सेना का कान ट्रेलर में अलग नजर आ रहा है। कहानी एक ग्रामीण इलाके के खेत से जुड़ी है जो डराता है। ट्रेलर देखने वाले यूजर्स ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ की है। जैकी को नए अवतार में देखना खास होने वाला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाका करती है ये इस हफ्ते पता चलने वाला है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




