Home - 8000mAh तक की बैटरी और 200MP कैमरा के साथ OPPO ने उतारे...

8000mAh तक की बैटरी और 200MP कैमरा के साथ OPPO ने उतारे 2 नए फोन; धूल, पानी और गर्मी से बचाव के लिए मिली खास रेटिंग

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO ने अपनी नई Reno 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। दोनों फोन में 120Hz OLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। जानें कितनी है कीमत:

OPPO की मोस्ट-अवेटेड Reno 17 सीरीज के दो नए फोन ने दस्तक दे दी है। कंपनी ने चीन में OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। नई सीरीज में कंपनी ने बड़ी बैटरी के साथ दमदार कैमरा फीचर्स दी दिए हैं। सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल यानी OPPO Reno 17 में 8000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, इसका Pro मॉडल 200MP के मेन कैमरे के साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इनमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। खास बात यह है कि OPPO Reno 17 Pro में कंपनी ने स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले छोटी स्क्रीन दी है।

OPPO Reno 17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno 17 में 6.56 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2624 x 1208 पिक्सल है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी है। फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

कैमरे की बात करें तो OPPO Reno 17 के पीछे तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। पेरिस्कोप कैमरे की मदद से दूर की चीजों की तस्वीरें बेहतर तरीके से ली जा सकती हैं। इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिलता है। वहीं, डिजिटल जूम की मदद से 120x तक जूम किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में ऑटोफोकस के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

OPPO Reno 17 Pro के फीचर्स

अब बात करते हैं सीरीज के सबसे खास मॉडल OPPO Reno 17 Pro की। इस फोन में 6.32 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2640 x 1216 पिक्सल है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि OPPO Reno 17 Pro की स्क्रीन स्टैंडर्ड Reno 17 से छोटी है। यानी कंपनी ने इस बार Pro मॉडल को ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

कैमरे की बात करें तो OPPO Reno 17 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें भी 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। OPPO Reno 17 Pro में 7250mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा इनमें NFC, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।

दोनों स्मार्टफोन IP69K रेटिंग के साथ आते हैं। इसका मतलब है कि फोन को धूल और तेज पानी की बौछारों से बचाने के लिए बेहतर सुरक्षा मिलती है। हालांकि, वाटर रेजिस्टेंस का मतलब यह नहीं है कि फोन को जानबूझकर पानी में इस्तेमाल किया जाए। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन ColorOS 17 पर काम करते हैं। यह Android 17 पर बेस्ड है।

OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro की कीमत

कीमत की बात करें तो OPPO Reno 17 की शुरुआती कीमत चीन में 3,599 युआन रखी गई है। भारतीय करेंसी में यह करीब 51,000 रुपये होती है। यह कीमत फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। वहीं, OPPO Reno 17 Pro की शुरुआती कीमत 4,199 युआन यानी करीब 59,000 रुपये है। चीन में दोनों स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इनकी सेल 20 नवंबर से शुरू होगी।

भारतीय ग्राहकों के लिए फिलहाल इन स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर इंतजार करना होगा। OPPO ने अभी भारत में Reno 17 सीरीज लॉन्च करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। कुछ रिपोर्ट्स में स्टैंडर्ड Reno 17 के दिसंबर में भारत आने की संभावना जताई गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN