Home LIFESTYLE NEWS HINDI सुबह के 8 बजे से पहले फॉलो करें ये 5 आदतें, अगले...

सुबह के 8 बजे से पहले फॉलो करें ये 5 आदतें, अगले 30 दिनों में हो जाएगा फैट लॉस

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शरीर में जमा फैट को कम करने में कुछ आदतें काम आ सकती हैं। इंस्टाग्राम पर फैट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन और फिटनेस कोच ने 5 आसानी से फॉलो की जाने वाली आदतों के बारे में बताया है। बस आपको ये आदतें सुबह 8 बजने से पहले फॉलो करनी हैं। जानिए क्या है ये हैबिट्स।

आज के समय में बढ़ता वजन और शरीर में जमा एक्सट्रा फैट एक आम समस्या बन गई है। गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। बहुत से लोग फैट लॉस के लिए सख्त डाइट और बहुत मुश्किल वर्कआउट का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ समय बाद जब रिजल्ट सही नहीं मिलता है तो वह सब कुछ छोड़कर पुराने रूटीन पर आ जाते हैं। असल में आपको समझना होगा कि फैट लॉस केवल वजन कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की प्रक्रिया है। जिसमें छोटे-छोटे बदलाव भी लंबे समय में शरीर पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर फैट-लॉस ट्रांसफॉर्मेशन और फिटनेस ट्रेनर सुनील शेट्टी ने 5 ऐसी आदतों के बारे में बताया हैं जिन्हें अपनी रोजाना की जिंदगी में शामिल करके फैट लॉस की प्रक्रिया को आसान और असरदार बनाया जा सकता है। ये आदतें न केवल शरीर की एक्सट्रा चर्बी कम करने में मददगार हो सकती हैं। अगर आप आने वाले 30 दिनों में हेल्दी तरीके से फैट लॉस करना चाहते हैं, तो ये 5 आदतें आपकी फिटनेस यात्रा की अच्छी शुरुआत बन सकती हैं।

क्या हैं ये 5 आदतें

1) उठो और बिस्तर ठीक करो

सुबह उठने के बाद सबसे पहला काम आपको जो करना है वह है अपने बिस्तर को सेट करना। ट्रेनर कहते हैं कि उठते ही अपने फोन को स्क्रॉल ना करें। सबसे पहले अपने बेड को ठीक करें, फ्रेश हो जाएं और अपने दिन की पहली कम्पलीट करें। डिसिप्लिन बड़े फैसलों से नहीं बल्कि छोटी-छोटी आदतों को दोहराने से आता है।

2) पानी पिएं और चलें

सुबह के समय पानी पिएं और फिर 5 से 10 मिनट की वॉक या फिर मोबिलिटी करें। तुम्हें उठते ही बहुत हैवी वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है। सेडेंटरी (यानी बिना प्लान वाली) मॉर्निंग से बचें।

3) स्टेप्स पर ध्यान दें

अगर आपका गोल फैट लॉस है तो सुबह से ही अपने स्टेप्स को बिल्ड करना स्टार्ट करें। 10 से 15 मिनट की वॉक करें अगर टाइम हो तो थोड़ा और वॉक करें। ध्यान रखें कि एक बार में 8 से 10 हजार स्टेप्स चलने की जरूरत नहीं है। अपने स्टेप्स काउंट को पूरे दिन में कम्पलीट करें।

4) प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट

ब्रेकफास्ट करते हैं तो इसमें प्रोटीन को जरूर शामिल करें। अंडा, पनीर, दही, मिल्क, दाल या अपने फेवरिट प्रोटीन सोर्स को सिलेक्ट करें। फैट लॉस के लिए अपने फेवरिट इंडियन खाने को छोड़ने की जरूरत नहीं है। बस अपने ओवरऑल प्रोटीन, कैलोरी और कंसिस्टेंसी पर फोकस करें।

5) पहले से दिन प्लान करें

आपको दिनभर क्या करना है इसके लिए प्लान बनाएं। बस सुबह इसके लिए 5 मिनट काफी हैं। इस प्लान में तय करें कि आप वर्कआउट कब करेंगे। मील्स कैसे मैनेज करेंगे, स्टेप्स कैसे पूरे होंग और सोने का रूटीन कैसा रहेगा। जब आप दिन प्लान करते हैं तो आप आसानी से दिनभर में हर वह चीज कर पाएंगे जो आप करना चाहते हैं।

नोट- ट्रेनर कहते हैं कि आपको 8 बजे से पहले आपको अपनी पूरी लाइफ फिक्स करने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपने दिन की डायरेक्शन सेट करनी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN