Home rss business hindi सरकार ने डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल...

सरकार ने डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर जीरो ही रहेगा अप्रत्याशित लाभ कर

4
0

Source :- KHABAR INDIA TV

सरकार ने 16 नवंबर से शुरू हुए पखवाड़े के लिए डीजल और एटीएफ (विमान ईंधन) के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स (अप्रत्याशित लाभ कर) बढ़ा दिया है। जबकि, पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स जीरो ही रखा गया है। एटीएफ के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स को बढ़ाकर 12.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जो इससे पिछले पखवाड़े के लिए 11 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह, डीजल के एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) और रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस की दर अब बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जो पहले 11.5 रुपये प्रति लीटर थी। 

16 नवंबर, 2026 से लागू हुई नई दरें

वित्त मंत्रालय ने 16 नवंबर को देर रात जारी किए गए एक सर्कुलर में कहा कि विंडफॉल टैक्स में ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने 27 मार्च को डीजल और एटीएफ के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स लगाया था और हर पखवाड़े इसकी दरों में जरूरत के आधार पर बदलाव किया जाता है। मंत्रालय ने कहा कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल की मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईंधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए लगाया गया था विंडफॉल टैक्स

बताते चलें कि पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच घरेलू स्तर पर ईंधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए विंडफॉल टैक्स लगाया गया था। इसका उद्देश्य एक्सपोर्टरों को कीमतों के अंतर का गलत फायदा उठाने से रोकना भी है क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई थीं। पश्चिम एशिया संकट के बीच एक्सपोर्ट को कंट्रोल कर पेट्रोलियम उत्पादों की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ये टैक्स लगाया गया था।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी

हालांकि, पश्चिम एशिया में हालातों में सुधार होने के बाद कच्चे तेल की कीमतें काफी हद तक नियंत्रण में हैं। oilprice.com के मुताबिक, मंगलवार को WTI Crude की कीमतें लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही थी। इसके अलावा, Brent Crude का भाव भी 0.87 प्रतिशत टूटकर 91.64 डॉलर प्रति बैरल पर था। घरेलू बाजार, MCX में 18 दिसंबर की डिलीवरी वाले कच्चे तेल का भाव 1.61 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 7880 रुपये प्रति बैरल पर था।

ये भी पढ़ें

यूपी के 5 एक्सप्रेसवे पर अधिकतम 80 किमी/घंटा की स्पीड से चलेंगी गाड़ियां, कोहरे की वजह से ड्राइविंग स्पीड में बदलाव

SOURCE : KHABAR INDIA TV