Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Why Silver Price Crashed: चांदी का रेट औंधे मुंह गिरा है
- जनवरी में 4 लाख रुपये के स्तर को क्रॉस करने वाला सिल्वर इस समय 1.70 लाख रुपये के स्तर पर आ गया है
Why Silver Price Crashed: इस साल चांदी की कीमतें जिस तेजी के नीचे आई हैं उसने सभी को हैरत में डाल दिया है। 2027 का साल चांदी के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी के महीने में एमसीएक्स पर चांदी का रेट 4 लाख रुपये के पार पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद गिरावट का दौर शुरू हुआ। जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। चांदी का रेट 1.70 लाख रुपये के स्तर तक आ चुका है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो गया है कि मौजूदा परिस्थिती में क्या फैसला करें।
चीन से झटका
पड़ोसी देश चीन के सोलर पैनल और ईवी इंडस्ट्रीज की रफ्तार धीमी हुई है। इन इंडस्ट्रीज में चांदी की खपत अधिक होती है। ऐसे में इंडस्ट्रीज की रफ्तार में गिरावट का बुरा असर सिल्वर के रेट पर दिखा रहा है। बता दें, अनुमान जताया जा रहा है कि चांदी की डिमांड में 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल सकती है।
मुनाफावसूली हावी
गोल्ड की तुलना में चांदी का मार्केट काफी छोटा है। ऐसे में यहां हलचल भी अधिक देखने को मिलती है। सिल्वर के रेट में तेजी इंडस्ट्री डिमांड पर निर्भर रहती है। मौजूदा समय में इंडस्ट्रीज का मांग में कमी देखी जा रही है। जोकि चांदी के लिए अच्छी बात नहीं है। इसके अलावा निवेशकों की तरफ से प्रॉफिट की वजह से भी सिल्वर का रेट औंधे मुंह गिरा है।
आज मंगलवार को एमसीएक्स में चांदी का रेट 1.70 लाख रुपये के स्तर पर था। सोमवार को दाम इससे 1.3 प्रतिशत कम यानी 1.68 लाख रुपये था। हालांकि, कल की रिकवरी काफी नहीं है। सिल्वर के पीक पर दांव लगाने वाले निवेशक इस समय परेशान हैं। बता दें, इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की स्थिति खराब ही है। सोमवार को 4 प्रतिशत की गिरावट के बाद सिल्वर का रेट 47.22 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर आ गया था।
चांदी की कीमतों में गिरावट अन्य वजहें क्या?
अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों को बढ़ाया जाना भी चांदी के बाजार के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। इसका भी बुरा असर सिल्वर के रेट पर देखने को मिल रहा है। बता दें, बाजार को उम्मीद है कि अभी फेड रिजर्व की तरफ से और ब्याज दरों में और इजाफा किया जाएगा।
अब क्या करें निवेशक
एक्सपर्ट्स के अनुसार भले ही इस साल भारी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन लॉन्ग टर्म में इडंस्ट्रीयल सप्लाई को लेकर चिंता खत्म नहीं हुई है। जिसकी वजह से चांदी की कीमतों में तेजी की भी संभावना है। हालांकि मांग, औद्योगिक खपत और फेड रिजर्व के ऐलान भी सिल्वर का रेट प्रभावित करेगा।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। सिल्वर मार्केट जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर चांदी को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




