Home Latest news ताज़ा खबर ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- ‘मोदी बहुत टफ मैन...

ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- ‘मोदी बहुत टफ मैन हैं’, अगले 12 महीने में दुनिया को चौंकाएगा अमेरिका

6
0

Source :- INDIATV NEWS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में QUAD नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘बहुत टफ मैन’ बताया है। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बेहद मजबूत व्यक्तित्व वाले नेता हैं और उनके साथ अमेरिका के अच्छे संबंध हैं। ट्रंप ने कहा कि QUAD के सदस्य देश एक साथ सैन्य युद्धाभ्यास करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बियां हैं। ट्रंप ने कहा कि अगले 12 महीने में दुनिया को चौंकाने वाले काम करने वाले हैं। हम बहुत बड़ा काम कर रहे हैं। सप्लाई चैन को और मजबूत करेंगे।

ये सभी बहुत शानदार लोग- ट्रंप

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “वे (पीएम मोदी) बहुत टफ मैन हैं। हो सकता है कि वे (जापानी पीएम सनाए ताकाइची) उनसे भी ज्यादा सख्त हों। हम भी ठीक हैं।” ट्रंप ने आगे कहा, “इन लोगों और इन देशों के साथ हमारे शुरुआत से ही बहुत अच्छे संबंध हैं। मैं काफी लंबे समय से इन तीनों के साथ जुड़ा रहा हूं। ये सभी बहुत शानदार लोग हैं। ये मेरे दोस्त हैं। इससे काफी मदद मिलती है। 

यह साल हमारे लिए काफी अहम- ट्रंप

क्वाड नेताओं के साथ बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “यह साल हमारे लिए काफी अहम रहा है। QUAD का पुनरुद्धार हुआ है, हमारा सहयोग बढ़ा है और हमारी दोस्ती और भी गहरी हुई है। हम सभी दोस्त हैं। इससे चीजें काफी आसान हो जाती हैं। ये देश दुनिया की कुछ सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम दुनिया के सबसे सफल देशों में से हैं और कुछ मायनों में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से भी हैं। हमारे देश एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर और अत्यंत समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार स्तंभ हैं। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और हम क्षेत्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक कूटनीति के मामलों पर मिलकर काम करते हैं।”

साल 2027 में होगी QUAD देशों की आर्थिक बैठक

ट्रंप ने कहा कि भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच बने QUAD समूह के सभी देशों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। अमेरिका इस समूह में बड़े पैमाने पर निवेश करेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि साल 2027 में QUAD देशों की आर्थिक बैठक आयोजित की जाएगी। ट्रंप के इन बयानों को QUAD के सदस्य देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

QUAD चार देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का रणनीतिक समूह है। ये बैठक आज फिलीपींस की राजधानी मनीला शहर में हुई। QUAD समिट का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता को मजबूत करना है। इसके साथ ही मनीला में ASEAN-इंडिया समिट का आयोजन किया गया है। इसमें पीएम मोदी समेत कई वैश्विक नेताओं ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें: 

‘चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं’, NVIDIA में जेन्सेन हुआंग की वापसी पर क्या बोले ट्रंप

SOURCE : INDIATV NEWS