Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मातृभूमि’ की कास्ट और क्रू की हुई बल्ले-बल्ले, सलमान खान ने बांट...

‘मातृभूमि’ की कास्ट और क्रू की हुई बल्ले-बल्ले, सलमान खान ने बांट दीं 6 लाख की घड़ियां

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/17/1200x900/salman_khan_1794937373612_qKOB_1794937381724_mfI9_9ee63511-44d5-42a6-9f38-c540f3dd2741_QDXZ.jpg

सलमान खान ने फिल्म मातृभूमि की कास्ट और क्रू को अपने पनवेल वाले फार्महाउस में बुलाया था। इस दौरान सलमान ने सभी को ऐसे गिफ्ट्स दिए कि सभी हैरान हो गए।

सलमान खान अब फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज है। सलमान वैसे दिलदार एक्टर हैं। वह हमेशा सभी को सपोर्ट करते हैं। अब खबर आ रही है कि सलमान ने अपनी फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस की कास्ट और क्रू के लिए कुछ ऐसा किया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होगी। दरअसल, एक्टर ने अपने पनवेल वाले फार्महाउस में 12 नवंबर को गेट टुगेदर रखा था और यहां उन्हेंने कास्ट और क्रू को बड़ा सरप्राइज दिया।

सलमान ने क्या खास दिया गिफ्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने फिल्म की टीम को लग्जरी स्विस वॉच गिफ्ट की हैं। सलमान ने ये गेट टुगेदर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से 2 दिन पहले रखा खा और इसके जरिए सलमान ने फिल्म के लिए सभी को धन्यवाद कहा।

सरप्राइज थी मीटिंग

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सलमान ने पहले सबको बोला कि ये एक मीटिंग होगी जहां फिल्म के प्रमोशनल प्लान के बारे में डिस्कस किया जाएगा। लेकिन वो लोग जो वर्क रिलेटेड मीटिंग समझ रहे थे वो पार्टी निकली और उन्हें लग्जरी घड़ी भी मिली।

कितनी थी हर घड़ी की कीमत

फ्री प्रेस जर्नल, मिड डे और रेड्डिफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने 20-25 धड़ी गिफ्ट की हैं। हर घड़ी की कीमत 2 से 6 लाख रुपये बताई जा रही है। ये जो घड़ियां हैं वो कपूर वॉच कंपनी की है।

मेल कास्ट और क्रू मेंबर्स को लॉन्गिंस और टैग ह्यूर वॉच गिफ्ट मिली हैं। वहीं महिलाओं को राडो टाइमपीस की। सलमान ने खुद सबको गिफ्ट्स दिए हैं।

मातृभूमि के बारे में जानें

इस दौरान डायरेक्टर अपूर्वा लाखिया भी इस दौरान मौजूद थे चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया, विपिन भारद्वाज और तान्या देसाई के साथ। फिल्म के कुछ मेंबर ने उस दौरान की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

कब रिलीज होगी मातृभूमि

मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस की बात करें तो इस फिल्म को अपूर्वा लाखिया ने डायरेक्ट किया है। यह एक वॉर ड्रामा फिल्म है जिसमें सलमान और चित्रांगदा लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है और अब मूवी बड़े पर्दे के लिए तैयार है। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म का श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा से बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा।

सलमान लास्ट फिल्म सिकंदर में नजर आए थे जो साल 2025 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN