Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/17/1200x900/Sharad_Kapoor_1794931716855_XHJ0_1794931722449_AWs8_1106db4c-8081-4653-9bf4-addac8ec6649_2ARF.jpgएक्टर शरद कपूर ने बताया कि लोग मदद करने के नाम पर फेक डोनेशन वीडियो बनाकर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब से वह किसी से पर्सनली नहीं मिलेंगे।
एक्टर शरद कपूर ने हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद आर्थिक मदद की अपील की थी। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह वॉकर से चलते दिखे थे। शरद कपूर को आर्थिक तंगी के चलते अपने अपने चार पालतू कुत्तों को शेल्टर होम भेजना पड़ा था। उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लेकर अपने फैंस तक से मदद की अपील मांग की थी। अब एक ताजा वीडियो में एक्टर ने दावा किया है कि कुछ इन्फ्लुएंसर उन्हें पैसे थमाते हुए वीडियो बनाते हैं और फिर रिकॉर्ड करने के बाद पैसा वापस ले लेते हैं। शरद ने कहा कि यही वजह है कि अब वह किसी से नहीं मिलेंगे।
वहां जितने भी बच्चे हैं अब मेरे ही हैं
‘जोश’ और ‘लक्ष्य’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरद कपूर ने अपने वीडियो में कहा, “मैं फिल्म इंडस्ट्री का, अपने फैंस का, और उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो मेरी बहुत ज्यादा फिक्र करते हैं। मैं सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं। जिस तरह मेरे चार बच्चे बेजुबान शेल्टर्स में हैं, वहां पर बाकी जितने भी बच्चे हैं, वो भी मेरे ही बच्चे हैं अब। कि यह मेरी फैमिली है जो मेरे बच्चों का ख्याल रख रही है।” शरद ने कहा कि जितना प्यार ऑडियंस और फिल्म सेलेब्रिटीज ने उन्हें दिया है, कई बार उनके आंसू निकल आते हैं।
एक्टर बोले- आंखों से आंसू आ जाते हैं
एक्टर ने कहा, “सबसे बड़ी बात यह है कि आप लोगों ने इतना प्यार दिया है कि आप लोग सोच भी नहीं सकते हैं। कभी-कभी मेरी आंखों से आंसू निकल आते हैं बिना कुछ बोले। तो यही प्यार बनाए रखिए और कभी भी आपको मेरी जरूरत हो तो एक बार आगे बढ़कर आ जाइए।” आगे शरद ने अपने वीडियो में जो बताया, उसे सुनकर शायद आपको यकीन नहीं होगा। एक्टर ने बताया कि कई वीडियो जो सोशल मीडिया पर उनके वायरल हो रहे हैं, वो असली नहीं हैं। लोग आकर उन्हें पैसे पकड़ाते हुए वीडियो बनाते हैं और फिर पैसा वापस ले लेते हैं।
फोटो खिंचवाकर वापस ले लेते हैं पैसा
एक्टर ने कहा, “बहुत से सोशल मीडिया में गलत चीजें दिखाई जा रही हैं कि हाथ में पैसा दिया… पता ही नहीं चला कि कौन क्या कर रहा है। समझ ही नहीं आ रहा है मतलब। आप समझ रहे हैं ना? कि आप अचानक सोच में पड़ जाते हैं कि क्या है यह भाई? मैं कहता हूं कि मुझे नहीं चाहिए, तो कहते हैं कि नहीं-नहीं आप पकड़िए तो सही एक बार। तो मैं सोचता हूं कि ये क्या बदतमीजी हो रही है। लेकिन फिर भी आप कुछ कह नहीं सकते हैं क्योकि वो ऐसे लोग हैं। तो इसीलिए अब मैं मिलूंगा नहीं बस नमस्ते कर लूंगा। आपको अब कोई भी जरूरत हो, तो आप प्लीज मुझे डायरेक्ट मैसेज कर दीजिए।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




