Home LIFESTYLE NEWS HINDI रात को मीठा खाने का है मन तो झटपट बनाएं क्रीमी रसमलाई...

रात को मीठा खाने का है मन तो झटपट बनाएं क्रीमी रसमलाई मूज, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा पसंद, नोट करें विधि

8
0

Source :- INDIATV NEWS

अगर आपको भी रात में खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। रसमलाई का स्वाद तो आपने खूब चखा होगा, लेकिन क्या कभी क्रीमी रसमलाई मूज खाया है? यह एक बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब डेजर्ट है, जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसकी क्रीमी टेक्सचर और इलायची-केसर की खुशबू इसे और भी खास बना देती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को इसका स्वाद पसंद आएगा। तो आइए जानते हैं घर पर रसमलाई मूज बनाने की आसान विधि।

रसमलाई मूज बनाने के लिए सामग्री

1 कप ठंडी व्हिपिंग क्रीम, आधा कप रसमलाई का गाढ़ा दूध (रबड़ी), 3-4 रसमलाई, 2-3 चम्मच पिसी हुई चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, थोड़े से केसर के धागे, कटे हुए पिस्ता और बादाम

रसमलाई मूज बनाने की आसान विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले एक बड़े बाउल में ठंडी व्हिपिंग क्रीम लें और इसे इलेक्ट्रिक बीटर की मदद से तब तक फेंटें, जब तक यह गाढ़ी और फ्लफी न हो जाए। अब इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद रसमलाई का गाढ़ा दूध यानी रबड़ी डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें।

  • दूसरा स्टेप: अब रसमलाई के टुकड़े करके इस मिश्रण में डालें और धीरे-धीरे मिलाएं, ताकि मूज की क्रीमी टेक्सचर बनी रहे। तैयार मिश्रण को छोटे सर्विंग ग्लास या कटोरी में भर दें। ऊपर से कटे हुए पिस्ता, बादाम और केसर के धागों से गार्निश करें। इसे कम से कम 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें।

  • तीसरा स्टेप: बस तैयार है आपका क्रीमी और स्वादिष्ट रसमलाई मूज। इसे ठंडा-ठंडा डिनर के बाद डेजर्ट के रूप में सर्व करें। इसका शाही स्वाद और मुलायम टेक्सचर हर किसी को पसंद आएगा। इसके अलावा, प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग को नया ट्विस्ट देकर, घर पर गुजराती स्टाइल टेस्टी रसवाला मग बना सकते हैं

SOURCE : INDIATV NEWS