Source :- INDIATV NEWS

पश्चिम बंगाल में भी माहौल अब भगवामय हो रहा है, आज कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में हजारों नौजवानों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इस कार्यक्रम को नाम दिया गया था ‘सनातन वाइब्स’ हनुमान चालीसा का पाठ करने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी पहुंचे, बजरंग बली की आरती से प्रोग्राम शुरू हुआ। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद हजारों नौजवानों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। शुभेंदु अधिकारी ने भी इसमें स्वर मिलाया।
शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा
इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत के महत्व को समझ रहे हैं, उन्हें कोई शक नहीं है कि देश के नौजवान ही 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने अपील की…कहा कि आजकल कुछ सनातन विरोधी ताकतें एक्टिव हुई हैं, युवाओं की जिम्मेदारी है कि वो ऐसी आसुरी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दें।
इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और वामपंथी दलों पर अटैक किया। उन्होंने कहा कि पिछले पचास साल में बंगाल को सनातन विरोधियों का अड्डा बना दिया गया था। महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहा जाता था, काली मां का अपमान किया जाता था। लेकिन अब बंगाल में ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, अब सनातन का अपमान करने वालों की जगह जेल में होगी।
पश्चिम बंगाल के मंत्री इंद्रनील खान ने भी ऐसे आयोजन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने सनातन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंका है, इसलिए अब बंगाल में जगन्नाथ पूजा भी हो रहा है और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जा रहा है।
सनातन को लेकर बदले टीएमसी के सुर
इंटरेस्टिंग बात ये है कि सनातन को लेकर अब तृणमूल कांग्रेस के भी सुर बदलने लगा है। बंगाल के बदले माहौल में अब तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का रंग भी बदलने लगा है। आज कुणाल घोष ने कहा कि वो सनातन के खिलाफ नहीं हैं, वो खुद सनातनी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष हैं। कुणाल घोष ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ कोई बुरी बात नहीं है, कोई इसका विरोध नहीं करता। लेकिन बंगाल में जिस तरह सनातन के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश हो रही है, वो ठीक नहीं है।
SOURCE : INDIATV NEWS




