Home LIFESTYLE NEWS HINDI खेतों में नीलगाय का कहर! किसान भगाने के लिए अजमाएं ये 4...

खेतों में नीलगाय का कहर! किसान भगाने के लिए अजमाएं ये 4 तरीके, बची रहेगी फसल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

किसान कड़ी मेहनत करके फसल उगाते हैं और अगर उसे नीलगाय या अन्य कोई जानवर खराब कर दे तो सब बर्बाद हो जाता है। अगर आपके खेत में नीलगाय आ जाती हैं, तो उन्हें भगाने के लिए 4 तरीके अपनाएं।

किसान बड़ी मेहनत और लगन से फसल उगाते हैं। ऐसे में अगर कोई उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दे, तो इससे बुरा उनके लिए कुछ नहीं हो सकता। खासतौर पर आलू, चना, प्याज, गेहूं या सब्जियों की फसल बर्बाद हो जाए, तो किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है। प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराब होने पर किसान किसी तरह खुद को समझा भी लेता है, लेकिन जब कोई जानवर खेत में घुसकर उसकी मेहनत की फसल बर्बाद कर देता है, तो उसका दुख और भी बढ़ जाता है। खेतों में अक्सर नीलगाय घुस जाती है और पूरी फसल को खाकर या तोड़कर खराब कर देती हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए किसान कई तरीके अपनाते हैं या फिर खेतों के किनारे तार बांध देते हैं। अगर आप भी नीलगाय के कहर से परेशान हैं, तो हम आपको भगाने के 4 तरीके बताने जा रहे हैं।

नीलगाय क्या करती है

नीलगाय शाकाहारी जानवर है, जो गेहूं, चना, सरसों, मटर और सब्जियों की हरी फसल खा जाती है। इसके साथ ही इनके खेत में दौड़ने और झुंड में घूमने से छोटे पौधे दबकर टूट जाते हैं। नई उगी फसल को खाकर या पैरों से रौंदकर बर्बाद भी कर सकती है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर जाता है।

खेतों से नीलगाय को भगाने के लिए क्या करें

  • खेतों के किनारों पर यानी जो खंभे लगाए हो या फिर तार बांधा हो, उस पर चमकीली टेप या एल्युमिनियम फॉयल लगा दें। एल्युमिनियम फॉयल या चमकीली वाली सिल्वर टेप चमकते हैं, जो किनारों पर दिखाई देंगे। नीलगाय चमकीली चीजों से डरती हैं और ऐसे में वह खेत में घुसने से डरेंगी।
  • नीम की खली भी कुछ किसान खेतों के किनारे पर लगाते हैं। नीम की खली की तेज महक नीलगायों या अन्य जानवरों को दूर भगाने में मदद करती है। आप नीम की खली का बुरादा या खली ही मेड़ पर रख दें। हालांकि, नीम की खली को रखने से पहले किसी की सलाह लें। ऐसा ना हो कि इससे आपकी फसल को किसी तरह का नुकसान पहुंचे।
  • खेत की मेड़ पर करौंदा, बबूल और अन्य कांटेदार पौधे लगाने से नीलगाय खेत में आने से रुक सकती है। इन पौधों को थोड़ा ऊंचाई तक लगाएं और अच्छे से बांध लें, जिससे इन्हें गिराया या तोड़ा ना जा सके। कांटों की चुभन के कारण कोई अन्य जानवर भी खेत में नहीं घुसेगा।
  • खेतों में सोलर लाइट, मोशन सेंसर और अलार्म लगाने से नीलगाय के आने पर आवाज या रोशनी के जरिए उन्हें दूर भगाने में मदद मिल सकती है। आजकल लोग फसलों को बचाने के लिए इन तरीकों को अपना रहे हैं और इससे जानवरों को दूर करने में काफी मदद मिलती है। तेज आवाज, चमकती रोशनी और अनजान हलचल से नीलगाय चौंक सकती है और दूग भागती है।

क्या ना करें

नीलगाय को भगाने के लिए मेड़ या किनारों पर किसी भी तरह का करंट वाले तार या अन्य खतरनाक चीजें ना लगाएं। उसकी चपेट में आने से जानवर की मौत हो सकती है और अन्य लोगों को भी खतरा हो सकता है। इसलिए वही तरीके अपनाएं, जो आपके और खेत के लिए सुरक्षित हो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN