Source :- KHABAR INDIA TV
18 November, 2026 Stock Market Highlights: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद किया। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत और निफ्टी 0.63 प्रतिशत टूटकर बंद हुए। आज एसबीआई, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार बंद किया। वहीं दूसरी ओर, आज टाइटन, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एटरनल, इंडिगो, इन्फोसिस, टाटा स्टील के शेयर भारी गिरावट के साथ बंद हुए।
500 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 500.38 अंकों (0.61 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 82,031.81 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 159.45 अंक (0.63 प्रतिशत) टूटकर 25,227.95 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज शेयर बाजार ने लाल निशान में ही कारोबार शुरू किया था।
निफ्टी की 50 में से 35 कंपनियों के शेयर लाल निशान बंद
हफ्ते के तीसरे दिन, सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 15 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 35 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयर क्रैश
सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.26 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए। जबकि, टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.82 प्रतिशत की भारी-भरकम गिरावट के साथ बंद हुए।
बुधवार को सेंसेक्स की सिर्फ इन कंपनियों ने हरे निशान में बंद किया कारोबार
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज आईटीसी के शेयरों ने 1.37 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.22 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.39 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.25 प्रतिशत, ट्रेंट 0.16 प्रतिशत, सन फार्मा 0.12 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने 0.06 प्रतिशत की बढ़त लेकर कारोबार बंद किया।
टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एटरनल समेत इन शेयरों में गिरावट
वहीं दूसरी ओर, आज टीसीएस के शेयर 2.49 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.45 प्रतिशत, एटरनल 2.45 प्रतिशत, इंडिगो 1.97 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.86 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.51 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.47 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.38 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.07 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.93 प्रतिशत, बीईएल 0.91 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.83 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.79 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.67 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.67 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.62 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.51 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.47 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.35 प्रतिशत, एलएंडटी 0.15 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
ये भी पढ़ें
ICICI Bank की पूर्व CEO चंदा कोचर को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुकदमा चलाने की मंजूरी रद्द की
SOURCE : KHABAR INDIA TV




