Home Latest news ताज़ा खबर हिमाचल प्रदेश के मंडी में बड़ा हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में...

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बड़ा हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

8
0

Source :- Khabar Indiatv

हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत आने वाले लडभड़ोल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई। हादसा बीती रात को हुआ जबकि इसका पता आज दोपहर को लगा। प्रारम्भिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में अधिकतर नाबालिग हैं। मृतकों की पहचान यस राय पुत्र रामलाल निवासी गांव सिमस, आयुष पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव सिमस, पंकज पुत्र पराक्रम सिंह निवासी गांव गवाला, आदित्य पुत्र अजय कुमार निवासी गांव बलोटू, अर्नव पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी गांव गवाला और नूजू पुत्र नवीन राय निवासी गांव सिमस के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

डीएसपी पधर लोकेन्द्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। 

रिपोर्टः कपिल ठाकुर

SOURCE : - KHABAR INDIA NEWS