Source :- INDIATV NEWS
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे हैं। चीन के शेनज़ेन एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहुंचे। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे से गले भी मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था।
एयरपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत किया गया।
पहली बार विदेशी नेता के स्वागत में प्रोटोकॉल तोड़ा
बता दें कि जिनपिंग पहली बार किसी विदेशी नेता को रिसीव करने एयरपोर्ट गए। आमतौर पर इस तरह के स्वागत की जिम्मेदारी दूसरे अधिकारी निभाते हैं। ट्रंप चीन में APEC समिट में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी जिनपिंग के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक भी होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, टैरिफ, चीन की ओर से अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद और रेयर अर्थ की सप्लाई जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।
डोनाल्ड ट्रंप की यह यात्रा उनके एशिया दौरे का हिस्सा है। इससे पहले वह फिलीपींस पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर और दूसरे नेताओं के साथ बातचीत की थी। अब चीन में उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होने वाली है।
जिनपिंग और पुतिन के साथ होगी त्रिपक्षीय बैठक
ट्रंप की जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक भी होनी है। ट्रंप ने कहा है कि वह परमाणु हथियारों को सीमित करने और यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने पर चर्चा करना चाहते हैं। हालांकि, उनके सहयोगियों ने पहले पत्रकारों को बताया था कि त्रिपक्षीय बैठक में यूक्रेन संघर्ष का मुद्दा शामिल नहीं होगा।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले ट्रंप?
इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हर महीने हजारों रूसी सैनिकों की मौत ने इस संघर्ष को सुलझाने का एक मौका पैदा कर दिया है। उन्होंने किसी समझौते की संभावना को लेकर उम्मीद जताई। ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि हम इसे पूरा करने के बहुत करीब हैं। हमारी इस पर एक अच्छी बैठक होने वाली है।
ट्रंप ने पुतिन के साथ एक निजी बैठक और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ एक अलग बैठक की भी संभावना जताई। हालांकि इनमें से किसी भी बैठक की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
इससे पहले QUAD समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी। ट्रंप ने पीएम मोदी को बहुत टफ मैन बताया। ट्रंप ने कहा कि यह साल हमारे लिए काफी अहम रहा है।
यह भी पढ़ें-
ट्रंप को मारने अमेरिका पहुंचा था पाकिस्तानी, ईरान के इशारे पर रची थी साजिश; अब 27 साल की जेल
SOURCE : INDIATV NEWS




