Home rss sports hindi टीम इंडिया पर ICC ने ठोका बड़ा जुर्माना, पांचवें वनडे में हुई...

टीम इंडिया पर ICC ने ठोका बड़ा जुर्माना, पांचवें वनडे में हुई प्लेयर्स से गलती, कटी 35% मैच फीस

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां और आखिरी वनडे मैच जीतने के बाद अब ICC ने भारतीय क्रिकेट टीम पर फाइन लगाया है। 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट के कारण टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 35% जुर्माना लगाया गया है। ICC के अनुसार, भारतीय टीम तय समय में अपने पूरे ओवर नहीं फेंक पाई और 7 ओवर पीछे रह गई। नियमों के तहत मिलने वाली अतिरिक्त छूट को जोड़ने के बाद भी टीम समय पर गेंदबाजी पूरी नहीं कर सकी, जिसकी वजह से उन पर यह जुर्माना लगा है।

तय समय से 7 ओवर पीछे थी टीम इंडिया

आईसीसी के नियमों के मुताबिक अगर कोई टीम तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाती है, तो हर कम ओवर के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस से 5 प्रतिशत काटे जाते हैं। इस नियम के तहत किसी भी खिलाड़ी पर ज्यादा से ज्यादा 50 प्रतिशत फीस का जुर्माना लग सकता है। भारतीय टीम ने तय समय में 7 ओवर कम फेंके थे, इसलिए सजा के तौर पर खिलाड़ियों की मैच फीस का कुल 35 प्रतिशत हिस्सा काट लिया गया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने मैच रेफरी रंजन मदुगले की ओर से लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया। इसी वजह से मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

पांचवें वनडे में टीम इंडिया को मिली थी रोमांचक जीत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवें वनडे मैच में शुरुआती झटकों के बावजूद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की। मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन और अक्षर पटेल ने 46-46 रनों की अहम पारियां खेलकर टीम का स्कोर 209 रन तक पहुंचाया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 187 रन पर समेट दिया और भारत ने यह मुकाबला 22 रन से जीत लिया। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज जीत चुकी है टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। इसके बाद सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं चौथे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम ने बाजी मारी थी। जिससे सीरीज 2-1 पर पहुंच गया था। इसके बाद पांचवें वनडे मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें

सैंडपेपरगेट पर 8 साल बाद कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पूरी टीम जानती थी साजिश, हमें बनाया गया बलि का बकरा

लिटन दास ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, शतक लगाने के बाद अब विकेटकीपिंग में रचा इतिहास

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV