Home LIFESTYLE NEWS HINDI सर्दियों में बना लें सिंघाड़े की चटपटी चाट, स्वाद ऐसा कि बार-बार...

सर्दियों में बना लें सिंघाड़े की चटपटी चाट, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन, नोट करें विधि

8
0

Source :- INDIATV NEWS

 

सर्दियों के मौसम में बाजार में सिंघाड़े खूब बिक्री लगती हैं। यह फल किसी सुपरफूड से कम नहीं है. यानी स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर सिंघाड़ा सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आप अपनी डाइट में सिंघाड़े को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको सिंघाड़े की एक ऐसी ही चटपटी और मजेदार रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

सिंघाड़े के फायदे

सिंघाड़े में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए वरदान से कम नहीं हैं। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

सिंघाड़े की चाट बनाने के लिए सामग्री

250 ग्राम सिंघाड़ा, 1 बड़ा चम्मच देसी घी, स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा छोटी चम्मच काला नमक, 1 छोटी चम्मच नीबू का रस, ताजा हरा धनियां

सिंघाड़े की चाट बनाने का तरीका

  • पहला स्टेप: सिंघाड़े की चाट बनाने के लिए सबसे पहले सिंघाड़े को पानी में अच्छी तरह से धोएं और फिर एक कुकर में डालकर दो तीन सिटी आने तक उबाल लें।

  • दूसरा स्टेप: जब सिंघाड़ा उबल जाए तब उसका ऊपर का छिलका निकाल लें और हल्का ठंडा होने दें।

  • तीसरा स्टेप: उसके बाद अब एक पैन में तेल गरम करें और उबले हुए सिंघाड़े को हल्का क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। जब सिंघाड़ा क्रिस्पी हो जाए तो उसे दूसरे बर्तन में निकालें और टुकड़ों में काटें।

  • चौथा स्टेप: अब, उसमें नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और काला नमक मिला दीजिए। अब इसमें अच्छे से मिक्स करें ताकि सारे मसाले सिंघाड़े पर कोट हो जाएं। आखिर में नींबू का रस और ताजा धनिया पत्ती डालें। आपका चटपटी सिंघाड़े की चाट बनकर तैयार है। इसके अलावा, प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग को नया ट्विस्ट देकर, घर पर गुजराती स्टाइल टेस्टी रसवाला मग बना सकते है

डिनर में कुछ नया ट्राई करना है तो घर पर बना लें गुजराती हांडवो, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद, नोट करें विधि

SOURCE : INDIATV NEWS