Home rss business hindi PF अकाउंट से पैसे निकालने के बदले नियम, EPFO सब्सक्राइर्स के लिए...

PF अकाउंट से पैसे निकालने के बदले नियम, EPFO सब्सक्राइर्स के लिए जानना जरूरी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 55 साल से कम उम्र के सदस्य अब अपनी पात्र PF रकम का 90% तक निकाल सकेंगे
  • अब नौकरी नहीं रहने की स्थिति में PF से पैसा निकालने के लिए वेटिंग पीरियड को भी कम कर दिया गया है

अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, EPFO ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत देते हुए प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट से आंशिक निकासी के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के तहत 55 साल से कम उम्र के सदस्य अब अपनी पात्र PF रकम का 90% तक निकाल सकेंगे। बता दें कि पहले सब्सक्राइबर्स को 75% तक की निकासी की इजाजत थी। वहीं, अब नौकरी नहीं रहने की स्थिति में PF से पैसा निकालने के लिए वेटिंग पीरियड को भी कम कर दिया गया है। पहले 12 महीने की सदस्यता पूरी होने का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत दो महीने की सदस्यता पूरी होने के बाद भी पात्रता और लागू शर्तों के मुताबिक पैसा निकाला जा सकेगा।

क्या हैं इसके मायने?

PF रकम की निकासी की लिमिट बढ़ाए जाने से रिटायरमेंट के लिए बचत की ज्यादातर रकम निकाल दी जाएगी। हालांकि, इसके खत्म होने से बचाने का प्रावधान भी रखा गया है। यानी सदस्य अपनी पात्र राशि का बड़ा हिस्सा निकाल सकेंगे लेकिन पूरी बचत निकालने की अनुमति नहीं होगी। बहरहाल, आइए जानते हैं कि आंशिक निकासी किन परिस्थितियों में निकालने की इजाजत होगी।

आंशिक निकासी के लिए तीन प्रावधान

EPF Scheme, 2026 के तहत आंशिक निकासी से जुड़े तीन प्रावधान है। इन प्रावधान में जरूरी जरूरतें, आवास संबंधी जरूरतें और विशेष परिस्थितियां शामिल हैं। जरूरी जरूरतों के तहत सदस्य अपनी या परिवार के सदस्यों की चिकित्सा, शिक्षा और शादी के खर्च के लिए PF से पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं। इसी तरह, आवास संबंधी जरूरतों के लिए भी PF से पैसा निकालने की अनुमति है। इसके तहत घर या फ्लैट खरीदने, मकान बनाने के लिए जमीन खरीदने, घर का निर्माण कराने और होम लोन चुकाने जैसी जरूरतें शामिल हैं।

इसके अलावा, पहले से मौजूद मकान की मरम्मत, नवीनीकरण या उसमें सुधार के लिए भी तय शर्तों के मुताबिक आंशिक निकासी की जा सकती है। वहीं, विशेष परिस्थितियों में भी EPF सदस्य अपने खाते से पैसा निकाल सकेंगे लेकिन इसके लिए योजना में तय पात्रता और नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

बता दें कि EPFO सब्सक्राइबर ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से निकासी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय निकासी का उद्देश्य और संबंधित श्रेणी की पात्रता का ध्यान रखना होगा। हर श्रेणी के लिए निकासी की सीमा और कितनी बार पैसा निकाला जा सकता है, इसकी अलग-अलग शर्तें लागू होंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN