Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की ग्रीस वेडिंग की अनसीन तस्वीरें, ग्रैंड एंट्री पर...

काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की ग्रीस वेडिंग की अनसीन तस्वीरें, ग्रैंड एंट्री पर रजनीकांत ने बजाई ताली, खिलखिलाती दिखीं SRH की मालकिन

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में दोनों ने ‘सेल्फ रिस्पेक्ट’ वेडिंग की, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत और एम.के. स्टालिन सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। अनिरुद्ध रविचंदर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी थी। अब संगीतकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें इस सेलिब्रिटी कपल के खास दिन की खुछ खास झलकियां देखने को मिल रही हैं। 21 नवंबर को होने वाले शानदार वेडिंग रिसेप्शन से पहले, अनिरुद्ध ने ग्रीस में हुए अपने संगीत, शादी और कॉकटेल सेलिब्रेशन की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

शादी से अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की नई तस्वीरें

अनिरुद्ध रविचंदर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह उनके संगीत समारोह और कॉकटेल नाइट की फोटो हैं। शेयर की गई तस्वीरों में से पहली तस्वीर में अनिरुद्ध रविचंदर को काव्या मारन को प्यार से गले लगाए देखा जा सकता है। दूसरी फोटो में काव्या और अनिरुद्ध को साथ-साथ एंट्री करते देखा जा सकता है, वहीं सुपरस्टार थलाइवा और एमके स्टालिन सहित परिवार के सदस्यों, मेहमानों और दोस्तों को उनका ताली बजाकर स्वागत करते देखा जा सकता है। तीसरी तस्वीर में अनिरुद्ध और काव्या स्टेज पर नजर आ रहे हैं और चौथी में कपल को अपने माता-पिता के साथ फैमिली फोटो के लिए पोज करते देखा जा सकता है। वहीं पांचवी और आखिरी फोटो में काव्या मारन, अनिरुद्ध की बाहों में खिलखिलाती नजर आ रही हैं।

अनिरुद्ध रविचंदर ने शेयर कीं शादी की अनसीन फोटोज

शेयर की गई तस्वीरों में ग्रीस में हुए शादी के सभी कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलती है। अनिरुद्ध ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरा पसंदीदा जादू’, और साथ में एक लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया। उन्होंने ये तस्वीरें अपने ही एक गाने, ‘अवलुकेना’ के साथ पोस्ट कीं और अपनी लेडी लव को लेकर अपना प्यार जाहिर किया।

फैंस ने कैसी प्रतिक्रिया दी?

जैसे ही अनिरुद्ध रविचंदर ने ये तस्वीरें शेयर कीं, कमेंट बॉक्स में फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘आप सिंगल लोगों को पहले ही बता देते, हम इतना सारा प्यार नहीं झेल सकते!!!’ वहीं एक ने लिखा, ‘बहुत खूबसूरत, आप दोनों किसी जादू की तरह लग रहे हैं, और आपने ‘अवलुकेन्ना’ (avalukennna) चुना??????? रुको, मैं रो रही हूं’। एक ने लिखा- ’11:11 बहुत ही खूबसूरत!, बधाई हो भाई’।

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का वेडिंग रिसेप्शन

ग्रीस में भव्य शादी करने के बाद, अनिरुद्ध और काव्या अब चेन्नई में एक रिसेप्शन के साथ अपनी शादी का जश्न मनाने जा रहे हैं। 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें दोस्त, रिश्तेदार और शुभचिंतक शामिल होकर नए जोड़े को बधाई देंगे। रिसेप्शन की तारीख की पुष्टि तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए की थी। पोस्ट के अनुसार, “सन ग्रुप के चेयरमैन श्री कलानिधि मारन और उनकी पत्नी श्रीमती कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में आमंत्रित किया। काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।’

ये भी पढ़ेंः क्या प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर ने कीर्ति सुरेश को किया ‘बैड टच’? दावों पर भड़कीं एक्ट्रेस, पूछा- ‘मेरे चेहरे पर असहजता कहां दिखी?’

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV