Source :- KHABAR INDIATV
‘बिग बॉस 20’ के यूं तो सभी कंटेस्टेंट इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन काजी तौकीर आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में बने ही रहते हैं और वो भी बिना किसी बड़े बवाल के। हालिया एपिसोड में मनीष गोयल और काजी तौकीर के बीच ‘प्रोफेसर’ शब्द को लेकर जबरदस्त तनातनी देखने को मिली, लेकिन हालिया एपिसोड में फिर दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते दिखे। दोनों नॉमिनेशन टास्क के दौरान मनीष गोयल के खुद पर पानी उड़ेलने वाली घटना के बारे में भी चर्चा करते हैं। अब काजी एक बार फिर अपने निराले अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें लव गिल के साथ उनके मजेदार पल देखने को मिल रहे हैं।
लव गिल को देख काजी तौकीर ने गाया गाना
प्रोमो में कुछ कंटेस्टेंट गार्डन एरिया में बैठे दिखाई दे रहे हैं। काजी तौकीर, अरिश्फा खान के साथ बैठे होते हैं और लव गिल उनके सामने पूल के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। लव को देखकर काजी कहते हैं, ‘लव पता है अभी कैसे बैठी है, नदी किनारे बैठते हैं ना? शिकारा का फील आ गया।’ इसके बाद काजी तौकीर सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ का हिट सॉन्ग ‘क्योंकि किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती’ कहते हुए जमीन पर लेज जाते हैं। तभी आम्रपाली उन्हें बीच से मांग निकालने को कहती हैं। काजी भी आम्रपाली की बात मानकर बीच से मांग निकाल लेते हैं और निर्जरा कहते हुए एक्ट करने लगते हैं और ये देखकर सभी घरवाले हंस पड़ते हैं।
काजी तौकीर ने सलमान खान से मांगी माफी
काजी तौकीर खड़े होकर सलमान खान की कॉपी करते हैं और उनके हाव-भाव की नकल करते हैं। इसके तुरंत बाद वह सलमान खान से माफी भी मांग लेते हैं। सिंगर कहते हैं- ‘सॉरी सलमान सर, ऐसे ही मजाक कर लिया।’ दर्शक भी इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उन्हें इस सीजन का रॉकस्टार और एंटरटेनर कह रहे हैं। वहीं कई ने काजी तौकीर को लेकर अपना सपोर्ट दिखाया और इस बात की भी तारीफ की कि कैसे उन्होंने स्काउट और लव के बीच चल रही कॉम्प्लिकेटेड इक्वेशन को मजेदार अंदाज में पेश कर दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले ही लव से हुई अनबन के बाद स्काउट ने खुद को गंजा कर लिया था, जिसे देखने के बाद घर के सभी सदस्य हैरान रह गए थे।
मनीष गोयल और काजी तौकीर की भिड़ंत
इससे पहले के एपिसोड में मनीष गोयल, काजी तौकीर के साथ भिड़ते दिखे थे। मनीष उस वक्त अपना आपा खो बैठे जब काजी ने मजाक-मजाक में उन्हें ‘प्रोफेसर’ कह दिया। इस पर मनीष काफी भावुक हो गए और वह काजी को उनके लिए इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करने को कहते हैं। लेकिन, जब काजी उनकी बात नहीं सुनते तो वह काफी भावुक हो जाते हैं और फिर कहते हैं- ‘ये शब्द मेरे लिए बहुत भारी है।’ अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए एक्टर ने कहा, ‘मेरे 8वीं, 9वीं और 10वीं क्लास के दौरान कुछ ऐसा हुआ था। इसलिए मुझे गुस्सा आ रहा है।’
ये भी पढ़ेंः मुंबई में कटा पेड़, फूट-फूटकर रोईं DDLJ की ‘छुटकी’ पूजा रूपारेल, बोलीं- ‘इन्होंने हमारे पूर्वज को चीरा है’
SOURCE : KHABAR INDIATV




