Home Latest news ताज़ा खबर IND vs NZ Wellington Test Day 2 LIVE SCORE: निकोल्स-फिलिप्स की जोड़ी...

IND vs NZ Wellington Test Day 2 LIVE SCORE: निकोल्स-फिलिप्स की जोड़ी तोड़ने पर नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगा खेल

5
0

Source :- INDIATV NEWS

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का 19 नवंबर से वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मुकाबले के साथ हो गया है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए थे, जिसमें हेनरी निकोल्स 113 और ग्लेन फिलिप्स 94 रन बनाकर खेल रहे थे, दोनों के बीच में अब तक छठे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऐसे में अब दूसरे दिन के खेल में टीम इंडिया की नजरें इस साझेदारी को तोड़ने के साथ कीवी टीम की पहली पारी को जल्द समेटने पर रहने वाली हैं।

दूसरी नई गेंद से फायदा उठाने पर रहेंगी नजरें

पहले दिन के खेल में पहले सेशन में पिच में मौजूद नमी का फायदा भारतीय तेज गेंदबाजों को नई गेंद से मिला था, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में अब दूसरे दिन के खेल में भी पहला सेशन काफी अहम रहने वाला है, जिसमें दूसरी नई गेंद टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पहले दिन के खेल में जैसे ही 80 ओवर्स पूरे हुए थे, उसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी नई गेंद से ले ली थी, जो अभी सिर्फ 5 ओवर्स पुरानी है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए दूसरे दिन के खेल का पहला सेशन काफी अहम रहने वाला है।

बुमराह पर बड़ी जिम्मेदारी

वेलिंग्टन टेस्ट के पहले दिन के खेल में भारतीय टीम की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे जिन्होंने कुल 3 विकेट अपने नाम किए, इसके अलावा अंशुल कंबोज और आकाश दीप 1-1 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। ऐसे में अब दूसरे दिन के खेल में यदि न्यूजीलैंड टीम की पहली पारी को जल्द समेटना है तो उसके लिए जसप्रीत बुमराह को बड़ी भूमिका निभानी होगी जिसके लिए उनके प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा सभी की नजरें रहेंगी।

यहां पर देखिए वेलिंग्टन टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत – केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड – टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

 

Latest Cricket News

SOURCE : INDIATV NEWS