Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT : 4 एपिसोड की इस साइंस फिक्शन सीरीज को देख हिल...

OTT : 4 एपिसोड की इस साइंस फिक्शन सीरीज को देख हिल जाएगा पूरा दिमाग, सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी; 7.3 है Imdb रेटिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/19/1200x900/jl50_1795112559934_gMf9_1795112575861_NqdM_0ff5e25e-e23e-438b-87bd-ac16634514eb_qn1z.jpg

जिस सीरीज की आज हम बात करने वाले हैं वो ऐसी इन्गेजिंग सीरीज है कि आपका दिमाग हिलाकर रख देगी। इसे काफी पसंद किया गया है ओटीटी प्लेटफॉर्म पर।

ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर जैसे कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर, साइंस, फिक्शन, हॉरर फिल्में और सीरीज अवेलेबल हैं। अब अगर आपको साइंस फिक्शन जैसी सीरीज देखना पसंद है तो हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे जिसकी स्टोरी ऐसी है कि आप स्क्रीन से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। इसमें जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स हैं।

क्या है सीरीज की स्टोरी

सीरीज की स्टोरी सीबीआई ऑफिसर शांतनु(अभय देओल) से होती है जो वेस्ट बंगाल के एक प्लेन क्रैश केस को इन्वेस्टिगेट करते हैं। पहले उन्हें शक होता है कि ये हाइजैक एयरक्राफ्ट है। लेकिन फिर पता चलता है कि ये फ्लाइट जेएल50 है जो 1984 में गायब हो गया था कोलकाता से टेक ऑफ के बाद।

अलग हुए कॉकपिट में केवल दो लोग बचते हैं पायलट बिहू घोष (रितिका आनंद) और प्रोफेसर बिस्वजीत चंद्र मित्रा (पीयूष मिश्रा)। बिहू यह देखकर हैरान रह जाती है कि दुनिया 35 साल आगे बढ़ गई है, जबकि मित्रा खुशियां मनाते हैं।

अब शांतनु क्वान्टम फिजिक्स प्रोफेसर सुबरतो दास के पास जाते हैं और पिछली सरकार के वॉर्महोल प्रोजेक्ट के बारे में पता करता है। मित्रा ने JL50 को इस इरादे से हाईजैक किया था कि वह 35 घंटे भविष्य में चला जाएगा, लेकिन कुछ गलती की वजह से प्लेन 35 साल आगे पहुंच गया। अब शांतनु पास्ट में जाता है और इस हाइजैक और क्रैश को रोकने की कोशिश करता है। इस दौरान शांतनु के साथ बिहू और प्रोफेसर दास भी होते हैं।

इसी दौरान शांतनु को पता चलता है कि बिहू उसकी मां हैं और जिस आदमी ने उन्हें अनाथ आश्रम छोड़ा था वो उनके नाना।

क्या है सीरीज का नाम

जिस सीरीज को लेकर यहां बात की जा रही है वो है जेएल 50 जो 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई थी।

कहां देख सकते हैं सीरीज

अगर आपको सीरीज देखनी है तो इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। इस सीरीज के 4 एपिसोड्स हैं।

सीरीज की कास्ट

शैलेंद्र व्यास द्वारा डायरेक्टेड इस सीरीज में अभय देओल, पंकज कपूर, रितिका आनंद, पियुष मिश्रा और राजेश शर्मा हैं।

कितनी है रेटिंग

जेएल 50 की आईएणडीबी रेटिंग 7.3 है और यह सोनी लिव की सबसे पसंद की जाने वाले सीरीज में से एक है।

बता दें कि जेएल 50 को हले 2017 में बतौर फीचर फिल्म बनाया गया था, लेकिन फिर 3 साल बाद इसे बतौर वेब सीरीज रिलीज किया गया।

वहीं पंकज कपूर और पियुष मिश्रा इस फिल्म के जरिए 16 साल बाद साथ आए थे। दोनों ने लास्ट मकबूल में साथ काम किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN